Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विकास कार्यो का कल डौण्डी लोहारा नगर में लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगी क्षेत्रीय विधायक व मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया

cg24 आज़तक न्यूज

विभिन्न मद अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम 2 मार्च को डौंडीलोहारा में, मुख्य अतिथि होंगी मंत्री अनिला भेड़िया

डौंडीलोहारा। नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में विभिन्न मद अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम 2 मार्च 2022 बुधवार को सुबह 11 बजे से वार्ड क्रं. 11 नया बस स्टैण्ड डौण्डीलोहारा में सम्पन्न होगा। उक्त समारोह में मुख्य अतिथि अनिला भेडिया (केबिनेट मंत्री छ.ग. शासन महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग ) होंगी।
साथ ही लोकेश्वरी गोपी साहू,अध्यक्ष, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा अध्यक्षता करेंगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में चन्द्रप्रभा सुधाकर, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत, डौण्डी लोहारा, हस्तीमल सांखला,महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, ताराचंद लोढा
संयुक्त सचिव जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, अनिल लोढा
(मंत्री प्रतिनिधि महिला एवं बाल विकास एवं सामाज कल्याण विभाग) विशेष अतिथि-गोपाल प्रजापति (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौण्डी लोहारा) भोला देशमुख ( पूर्व अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौण्डी लोहारा) ममता शर्मा (अध्यक्ष महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौण्डी लोहारा प्रकाश शर्मा अध्यक्ष जनभागीदारी समिति एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा विकास लोढ़ा जिलामहामंत्री अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नगर डौंडीलोहारा झुमुक लाल कोसमा
(सभापति, लो.नि.वि.न.प. डौण्डी लोहारा) सहित समस्त पार्षदगगण एवं एल्डरमेन मौजूद रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी एनएसयूआई के पदाधिकारी महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ता साथियों के उपस्थिति में लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न किया जाना है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल नया बस स्टैंड में उपस्थित होने की अपील की गई है

इन कार्यों का होगा भूमिपूजन व लोकार्पण

इस दौरान विभिन्न वार्ड में विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा। जो इस प्रकार हैं।

(1) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन निर्माण राशि रू. 73.12 लाख ( भूमि पूजन)
(2) पौनी पसारी निर्माण कार्य राशि रू. 25.03 लाख (भूमि पूजन)

(3) वार्ड क्र. 11 नया बस स्टेण्ड में परिसर में डामरीकरण (बी.टी. रोड ) कार्य राशि रू. 23.55 लाख (भूमिपूजन )

(4) वार्ड क्र. 11 गौठान निर्माण कार्य राशि रू.19.11 लाख ( भूमिपूजन )

(5) मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान निर्माण कार्य राशि रू.5.78 लाख (भूमि पूजन)

(6) वार्ड क्रं. 06 ओसवाल भवन से शीतला मंदिर तक सी.सी. रोड मरम्मत कार्य राशि रू. 6.92 लाख (भूमिपूजन)

(7) वार्ड क्रं 13 सास्कृतिक मंच संधारण कार्य राशि रु.2.00 लाख (भूमिपूजन )

(8) वार्ड क्रं 12 देशमुख घर से कन्या स्कूल तक नाली निर्माण
राशि रू. 12.24 लाख ( भूमि पूजन)

(9) वार्ड क्रं 07 आंगनबाडी भवन निर्माण रू.4.50 लाख (लोकार्पण)

(10) वार्ड क्रं 15 आंगनबाड़ी भवन निर्माण राशि रू. 4.50 लाख ( लोकार्पण)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *