Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ग्राम मरकामटोला पहुंचकर विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर ग्रामीणों को सौगात दी मंत्री अनिला भेडिया ने

डौंडीलोहारा :- बुधवार को महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने ग्राम मरकामटोला पहुंचकर विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर ग्रामीणों को सौगात दी। ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया को अपने बीच पाकर स्वागत सत्कार करना शुरू कर दिया । कैबिनेट मंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए मंच में विराजमान होकर ग्रामीणों के बीच चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया । जहां ग्रामीणों ने बारी-बारी से अपनी समस्या को रखते गये। जब किसानों ने विद्युत समस्या को कैबिनेट मंत्री के सामने रखा तो विद्युत विभाग के अधिकारी अनुपस्थित थे । जिस पर कैबिनेट मंत्री ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही के संकेत दिये। कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को आप सबने साथ देकर सत्ता में बैठाये जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। गांव में विकास की गंगा बह रही है। हमारी सरकार किसान, मजदूर के अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही है। गांव गांव में स्कूल भवनों का जीर्णोद्धार, अतिरिक्त कमरा निर्माण, नवीन भवन का निर्माण की सौगात देकर ग्रामीण शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। शिक्षा से लोगों का सर्वांगीण विकास होता है। ग्रामीणों के मंशानुरूप कार्य होने से ग्रामीण बेहद ही प्रसन्न है। हर दृष्टि से हमारी सरकार ग्रामीण विकास की परिकल्पना को साकार कर रही है। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद अब गांवों में विकास दिखने लगा है। गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना, किसानों को खेत तक पहुंचने मुख्यमंत्री धरसा योजना जैसे लागू कर ग्रामीणों की राह को आसान बनाने की पहल कर रहे हैं। ऐसे महिला समूहों को स्वालम्बी बनाने जीवकोपार्जन के क्षेत्र में जोड़ रही है। जो कि बेहद ही प्रसंसनीय कार्य है। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा, जिला कांग्रेस महामंत्री हस्तीमल सांखला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश नुरोटी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, जनपद सदस्य बेद कुंवर नेताम, जनपद सदस्य माधो गिरी गोस्वामी, राजाराम तारम, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री मेघनाथ साहू, लोकनाथ निषाद, ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी गुलाब भंसाली ,सरपंच गोकुल प्रसाद भुआर्य, शेखर चुरेंद्र सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *