
बालोद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद श्री के. विनोद कुजूर जी,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशानुसार एवं श्रीमती सुमन सिंह जी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के मार्गदर्शन आज दिनांक 28 फरवरी 2022 को ग्राम कमरौद में हनुमान मंदिर प्रागण में महाशिवरात्रि मेला पर्व के अवसर पर आगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 12/03/2022 को सफल बनाने हेतु ग्राम कोटवार के माध्यम से मेला स्थल पर ध्वनी विस्तारक यंत्र के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया एवं पम्पलेट वितरण कर अधिक से अधिक आम जन को लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी गई।। पैरा लीगल वॉलिंटियार कमलेश्वर साहू, दीपक साहू उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904