थाने के सामने दिया धरना, बात नहीं बनी तो कर दिया चक्काजाम
,,,ग्राम सुर डोंगर के 200 से ज्यादा महिला पुरूष पहुंचे डोंडी थाने
,,,जाति विशेष के नाम पर माहौल खराब करने का पांच लोगों के ऊपर लगाया आरोप
दो सरकारी कर्मचारियों व तीन सामाजिक पदाधिकारी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन
बालोद पिछड़ा वर्ग महासभा भी कूदा प्रदर्शन में


डोण्डी– ओम गोलछा
ग्राम सूरडोंगर में अतिक्रमण हटाए जाने का मामला इतना तूल पकड़ लिया है कि अब ग्रामीण आर पार की लड़ाई में नजर आ रहे हैं खास तौर पर वर्ग विशेष के सरकारी कर्मचारियों द्वारा लोगों को भड़काये जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को सैकड़ों ग्रामीण डौंडी थाने पहुंच गए। यहां पांच लोगों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन करने व 2 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में चक्का जाम करने का अल्टिमेटम दे दिया। 2 घंटे बाद जब बात नहीं बनी तो ग्रामीण मुख्य मार्ग पर पहुंच गए और दो घंटे तक चक्का जाम कर दिया। बाद में इस मामले में जिला पिछड़ा वर्ग भी कूद गया उन्होंने भी कार्रवाई करने शासन प्रशासन को चेतावनी दे डाली।
डौंडी ब्लाक के ग्राम पंचायत सुरडोंगर में मकानअतिक्रमण तोड़े जाने का मामला गहरा गया है। एक ओर गाव के गणेश राम मकान तोड़े जाने के बाद से डौंडी थाना के समक्ष पिछले पांच दिनों से धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए है। वही बुधवार को ग्राम पंचायत सुरडोंगर के प्रत्येक घर से दो व्यक्ति डौंडी थाना के गेट सामने 11.30 बजे दोपहर से धरना प्रदर्शन में 2 बजे तक बैठ गए । धरना प्रदर्शन कर रहे समस्त ग्रामीण जनों का कहना है कि जिस व्यक्ति का मकान तोड़ा गया वह पूरे ग्राम वासियों की सहमति से तोड़ा गया और यह अधिकार ग्राम के सर्वसम्मति से लिया जाता है , वह विशेष व्यक्ति अकेला थाना में परिवार संग बैठा है, किन्तु आज डौंडी थाना में पूरा गांव आकर बैठा है। ग्रामीणों का कहना है कि अतिक्रमण कर्ता के द्वारा डौंडी थाना में यह कहना कि पूरा ग्राम उनके खिलाफ है वह गलत है जबकि उनको अतिक्रमण हटाने की दिशा में अनेको बार समझाईस दी गई है।

पुलिस ने नहीं दिया ध्यान तो भड़के ग्रामीण
डौंडी थाना गेट सामने धरना प्रदर्शन कर रहे समस्त ग्रामीणों ने मांग की कि राधेश्याम कृपाल, देवलाल भुआर्य, रेवा रावटे, सुनहरे कोशमा, हेमंत कांडे को एक घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जावे। अन्यथा पूरा ग्रामीण डौंडी मथाई चौक पर चक्काजाम करेंगे। इसका बाद भी पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगते हुए ग्रामीण चक्काजाम कर दिए। मामले में समस्त ग्रामीणों का कहना है कि गणेश राम जातिवाद को लेकर कुछ लोगों के साथ सामाजिक दल को सामने लाना चाह रहे है जिसे ग्रामीण जन बर्दास्त नही करेंगे । जिन व्यक्तियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है उन्हें तत्काल गिरफ्तार करे । थाना प्रभारी द्वारा ग्रामवासियों को समझाइश दी गई कि तत्काल गिरफ्तारी करना सम्भव नही है। जांच कार्यवाही चालू है। जल्द ही फैसला हो जाएगा ।
ग्रामीणों ने डोण्डी भानुप्रतापपुर दल्ली घोटिया तिराहा मार्ग मथाई चौक पर बैठ कर लगभग 2 घण्टे मुख्य मार्ग में चक्काजाम कर दिया। एम्बुलेंस व स्कूल गाड़ी को छोड़ कर समस्त गाड़ियों को रोकने से दोनों ओर लगभग 2 किलोमीटर लम्बी गाड़ियों की कतार लग गई।अनुविभागीय अधिकारी प्रेम लता चंदेल ,तहसीलदार नेहा धुव्र थाना प्रभारी अनिल ठाकुर के द्वारा लाख समझइस के बाद भी ग्रामीण सिर्फ गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे व रोड से उठने को तैयार नही हुए।

पिछड़ा वर्ग महासभा भी कूदा प्रदर्शन में
बुधवार को सुरडूंगर के ग्रामीण जहां धरना प्रदर्शन व चक्का जाम करने पहुंचे, वही इसे अपना समर्थन देते हुए पिछड़ा वर्ग महासभा भी आंदोलन में शामिल हो गया है। विभिन्न अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए आज सभा ने मांग की कि ग्रामीणों की मांग जायज है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
ज्ञापन में कहा कि हम दो दिन मथाई चोक में दो दिन धरना में बैठेंगे अगर गिरफ्तारी नही हुई तो ग्रामीणों के साथ पूरा पिछड़ा वर्ग महासभा
चक्काजाम में बैठेगा।समाज के पदाधिकारियों में मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी,पुनीत राम सेन,कोमलेन्द्र चंद्रकार, हिंसा राम साहू,भूखवू साहू,जीवन धनकर,बलि राम धनकर, भोज राम साहू सहित अन्य शामिल थे।
ग्रामीणों के आरोप के जवाब में समाज के पदाधिकारि हेमन्त कांडे ने अपना पक्ष रखते कहा कि प्रभावित व प्रताड़ित आदमी के पास रहने का घर है और न रहने का साधन ओर न खाने पीने की व्यवस्था है प्रशासन ने कोई भी व्यवस्था अभी तक नही किया है उसके घर को तोड़ दिया गया उसके साथ मारपीट की गई उसके साथ अन्याय किया गया उसके साथ गलत व्यवहार किया गया हम तो वंहा थे नही हमने तो वीडियो वायरल हुआ उसे देख कर संज्ञान में उसके बयान से लगा कि उसके साथ अन्याय हुआ है और अगर अन्याय करने वाले ही शासन व प्रशासन में बाधा डाल रहे है उसे रोकने के लिए उस अन्याय को खारिज करने झूठा साक्ष्य प्रस्तुत किया जा रहा है उस अन्याय को सही साबित करना चाहते हैं ये भी एक प्रकार का एट्रोसिटी है एट्रोसिटी मामले में उसे रोकने झूठा बयान प्रस्तुत करना ये भी एट्रोसिटी है उन सभी पर भी एट्रोसिटी से कार्यवाही होना चाहिए।हमारे संघ को अभी लोग एक मंच से कार्य कर रहै है भीम सेना ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिए हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904