Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

4 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक

cg24 आज़तक न्यूज


देवरीबंगला / प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी की 4 मार्च समय 3:00 बजे जैन भवन मेन रोड देवरीबंगला में डिजीटल सदस्यता अभियान एवं संगठन पर चर्चा करने बैठक रखी गई है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी शाहिद खान, गुंडरदेही विधानसभा के विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवरसिंह निषाद, गुंडरदेही विधानसभा के डिजिटल सदस्यता प्रभारी महमूद अली, जिला कांग्रेस कमेटी बालोद की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ,जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष केजूराम सोनबोइर, जनपद पंचायत अध्यक्ष जागृत सोनकर उपस्थित रहेंगे।
अतः स्थानीय प्रदेश व जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, सेक्टर व बूथ प्रभारी,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, पिछड़ा वर्ग, अजा,अल्पसंख्यक विभाग,आदिवासी कांग्रेस,किसान कांग्रेस, समस्त विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, नगरीय निकाय में कांग्रेस के अध्यक्ष,पार्षद, एल्डरमैन, एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने कहां गया है।
बैठक में अपने साथ मतदाता परिचय पत्र एवं मोबाइल साथ मे लाने कहां गया है जिससे सभी को डिजिटल सदस्यता दी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *