Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिला बालोद, रायपुर, दुर्ग, धमतरी में चोरी के मामलों का खुलासा,थाना रनचिरई क्षेत्र में घर अंदर प्रवेश कर चोरी का मामला,

अंतरजिला चोरी गिरोह का पर्दाफाश।

थाना रनचिरई पुलिस ने 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

विवरण :मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कार्तिक राम कुम्हार थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30-31,/01 2022 के दरमियानी रात्रि अज्ञात चोर द्वारा बाहर का संकल लगाकर दूसरे मकान का ताला तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर पेटी में रखे हुए नगदी रकम 12,000 रू0 एवं बचकानी चांदी के करधन वजनी ०4 तोला को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर अपराध क0 21,/2022 धारा 457, 380 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना की जा रही थी।

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते हुए चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमान सदानंद कुमार के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमान एस0एस0 मौर्य के मार्गदर्शन में रात्रि में लगातार गश्त पेट्रोलिंग करने हेतु लगातार निर्देश प्राप्त होते रहा है, जिस पर दिनांक 0203 2022 की रात्रि थाना रनचिरई पुलिस द्वारा रात्रि जोनल चेक गश्त एवं पेट्रोलिंग ड्यूटी पर मय शासकीय वाहन थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन, हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक क0 1633 राजकिशोर साहू, आरक्षक 515 राकेश साहू के रवाना हुए थे। गश्त के दौरान ग्राम मोखा के पास 02 व्यक्ति संदिग्ध रूप से घुमते मिले, जो पुलिस को देखकर छुपने का प्रयास करने लगे, जिसे पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम, पता तथा काम के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे थे, जिससे उनकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हे पकड़कर थाना लाया गया।

थाना लाकर दोनों संदिग्धों से पूछताछ करने पर अपना नाम (01) राम निर्मलकर पिता रितराम निर्मलकर उम्र 24 वर्ष सा0 रवेली थाना मुजगहन सा0 रवेली थाना मुजगहन जिला रायपुर हाल मुकाम खुरसेंगा, पुलिस चौकी बिरेझर जिला धमतरी (92) जितेन्द्र साहू पिता प्रकाश साहू उम्र 20 वर्ष ग्राम खुरसेंगा. पुलिस चौकी ब्रिरेझर, थाना कुरूद, जिला धमतरी बताये जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर थाना रनचिरई क्षेत्र में ग्राम फुण्डा में दिनांक 30-31 ,/01 /“2022 के दरमियानी रात्रि को दोनों मिलकर चोरी करना स्वीकार किये। जिनसे लगातार पूछताछ करने पर बालोद के अतिरिक्त जिला रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में मोटर सायकल, धमतरी जिला में बिरेझर चौकी के छेठा गांव में सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी तथा दुर्ग जिले के रानीतराई थाना अंतर्गत ग्राम औसर से सोना चांदी एवं नगदी चोरी करना स्वीकार किये।

आरोपियों को पूछताछ करने पर मेमोरेण्डम कथन के आधार पर थाना रनचिरई के अपराध क0 21,/2022 धारा 457, 380, 34 भाददवि में ग्राम फुण्डा से चोरी किये गये रकम एक नग चांदी का करधन जिसका वजन करीब 04 तोला, कीमती 2000 रू0, व नगदी रकम 2200 रू0 के साथ साथ अन्य तीनों चोरी के मामले में चोरी किये गये जेवरातों व मोटर सायकल जुमला कीमती 60,500 रू0 को जष्त किया गया।

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका –

उप निरीक्षक यामन कूमार देवांगन, थाना प्रमारी रनचिरई, उप निरीक्षक कैलाशचंद मरई, चौकी प्रभारी कंवर, थाना रनचिरई से स0उ0नि0 घनीराम ठाकुर, प्र्चान आरक्षक क0 1633 राजकिशोर साहू, आरक्षक क0 515 राकेश कुमार साहू, सायबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक क0 1636 भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक क0 1279 विवेक शाही, आरक्षक क0 323 राहुल मनहरे, आरक्षक क0 202 संदीप यादव।

गिरफ्तार आरोपीः(01) राम निर्मलकर पिता रितराम निर्मलकर उम्र 24 वर्ष सा0 रवेली थाना मुजगहन सा0 रवेली थाना मुजगहन जिला राग्रपुर हाल मुकाम खुरसेंगा, पुलिस चौकी बिरेझर जिला धमत्तरी (02) जितेन्द्र साहू पिता प्रकाश साहू उम्र 20 वर्ष ग्राम खुरसेंगा. पुलिस चौकी बिरेझर, थाना कुरूद, जिला धमतरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *