Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिले के चेम्बर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों की बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में सदानंद कुमार पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा ली गई बैठक


o जिले के चेम्बर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों की बैठक।
o पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में श्री सदानंद कुमार, पुलिस अधीक्षक बालोद
द्वारा ली गई बैठक।
o शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने व असामाजिक तत्वों के उपर अंकुश लगाने
व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने सीसीटीव्ही कैमरा लगाने पर की गई चर्चा।
विवरणः- दिनांक 03-03-2022 को श्री सदानंद कुमार, पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा बालोद जिले के शहरी क्षेत्रों में बढ़ रहे भीड़ व अव्यस्थित यातायात व्यवस्था के नियंत्रण के लिये पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद के सभागार में जिले के चेम्बर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया-
1- सभी व्यापारी दुकान पर आने वाले ग्राहक नया या संदिग्ध लगने पर इसकी सूचना बालोद पुलिस कंट्रोल नंबर 9479191160] 07749223816 नंबर पर तत्काल सूचना देवे अथवा नजदीकी थाना को सूचित करें।
2- जिला एवं सभी ब्लॉक मुख्यालयों में व्यावसायिक प्रष्ठिानों के संचालक यदि ग्राहकों द्वारा सड़क किनारे अव्यस्थित वाहन खड़ा कर यातायात बाधित किये जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के मालिक/संचालकों को स्वतः हिदायत देकर चयनित अथवा व्यस्थित स्थानों पर वाहन पार्किंग करावें।
3- शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए व्यापारी गण अपने दुकान के सामने पार्किंग व्यवस्था बनाए एवं समान बाहर निकालकर न रखें ताकि यातायात बाधित न हो।
4- सभी व्यापारीगण अपनी दुकान के सामने कैमरा लगवाने का लक्ष्य रखे और जिन व्यापारियों ने कैमरा लगा रखा है और वह बंद है तो उसे तुरंत चालु करवाये ताकि असामाजिक तत्व के लोगों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त हो सके।
5- पालकगण नाबालिक व छोटे बच्चों को वाहन चलाने ना देवें, इस संबंध में जल्द चालानी कार्रवाई की प्रक्रिया पुलिस द्वारा जल्द शुरू की जावेगी।
उक्त बैठक में चेंबर ऑफ कामर्स के निम्नांकित पादाधिकारीगण शामिल हुये-
अध्यक्ष-श्री राजु पटेल] सचिव श्री संजोग टावरी] कोषाध्यक्ष श्री सुनील रतन बोहरा, संरक्षक श्री मोहन भाई पटेल] सहसचिव श्री समीर गुप्ता] उपाध्यक्ष श्री प्रमोद पंपालिया एवं ललित जैन, कार्यकारणी सदस्य&श्री मनोज चांडक] श्री संतोष शर्मा] श्री हेमन्त बाफना] श्री हरेश आहूजा] श्री शम्भू पटेल] श्री धीरज पटेल।
बैठक में चेंबर ऑफ कामर्स की ओर से अध्यक्ष-श्री राजू भाई पटेल द्वारा व्यापारीगण अपनी दुकान के सामने एक कैमरा रोड की तरफ लगवाने] ग्राहकों को व्यवस्थित स्थान पर गाडी़ पार्किंग करने हिदायत देने] दुकान के सामने पार्किंग व्यवस्था बनाने एवं समान दुकान के बाहर निकालकर न रखने तथा शहर की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को मजबूत करने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *