Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

चंडी मंदिर में माता के मुकुट चोरी के मामले में आज रामसागर तालाब में कैमरा का डी वी आर केवट की मछली जाल पर मिला

गुंडरदेही cg24 आजतक न्यूज

चोरी होने की घटना के बाद गुंडरदेही जमीदार परिवार के सदस्य राजा राजेंद्र कुमार राय पूर्व विधायक गुंडरदेही ने तत्काल मंदिर परिसर में निरीक्षण करने पहुंचे साथ में भाजपा नेता सांसद प्रतिनिधि प्रमोद जैन नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर शंकर यादव रामकृष्ण दाऊ सोनकर मंदिर समिति के अध्यक्ष सोहन सोनी नगर के गणमान्य नागरिक पुलिस प्रशासन से चर्चा किया।

आगे श्री राय ने बताया कि सन 1965 में चंडी मंदिर में और चोरी हुआ था आपको बता दें कि चंडी मंदिर में आज चोरी की घटना हुई है उसमें माता की 3 मुकुट चांदी का एवं सोने का लॉकेट सहित कैमरा का डीवीआर चोर ने चोरी कर लिया घटना के संदर्भ में मंदिर समिति के अध्यक्ष ने पूर्व विधायक राजेंद्र राय को सूचना देने के बाद जमीदार परिवार के सदस्य राजा राजेंद्र राय ने तत्काल इस घटना की जानकारी बालोद पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार को सूचना दिया तब बालोद पुलिस के निर्देश पर जांच टीम गठित हुई।

राजेंद्र राय ने पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद ज्ञापित किया पुलिस की टीम सही समय में पहुंच कर चोरी की पतासाजी में लगे हुए हैं।

आपको बता दें कि चर्चा के दरमियान सब एक जगह मंदिर परिसर के सामने इकट्ठा हुए थे उसी समय गुंडरदेही नगर के राम सागर तालाब में मछली मार रहे केवट ने पूर्व विधायक को फोन किया कि चोरी किया गया कैमरा का डीवीआर केवट के जाल में मिला तत्काल सूचना मिलते ही गुुरुर थाना प्रभारी रोहित कुमार मालेकर ने हाईवे पेट्रोलिंग की टीम के साथ तत्काल तालाब पर पहुंचकर उस डीवीआर को अपने कब्जे में लिया और सीसीटीवी कैमरा खंगालने जांच में जुटी पुलिस।

समाचार लिखे जाने तक गुंडरदेही पुलिस ने मंदिर समिति के अध्यक्ष सोहन सोनी एवं चंडी माता मंदिर के पुजारी खोरबाहरा कंवर से बयान लीया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *