cg24 आजतक न


दल्ली राजहरा नगर पालिका द्वारा मकान टैक्स लेट से पटाने के नाम से 1000 रुपये की वसूली, पानी टैक्स को 60 रुपये प्रतिमाह से बढाकर 180 रुपये प्रति माह करने के विरोध व विधानसभा चुनाव 2018 के समय कांग्रेस के द्वारा अपना चुनावी घोषणा पत्र मे किये गये घोषणा अनुसार 60 वर्ष से उपर पेंशन को 350 से बढाकर 1000 रुपये व 75 साल से उपर उम्र वालो को 650 से बढाकर 1500 रुपये करने शहरी क्षेत्र में सम्पत्ति कर को कम कर 50 प्रतिशत करने की घोषणा किया था लेकिन आज तक अमल नही किया गया है घोषणा अनुसार ही जनता को सुविधा दिलाने की मांग को लेकर आज नगर पालिका दल्ली राजहरा पहुचकर नगरवासियो के साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मिलकर घोषणापत्र के अनुसार ही सुविधा देने हेतु मांग किया वा आगामी 15 दिनो के अंदर ही इन घोषणाओ को अमल कर नगर के नागरिको को सुविधा उपलब्ध कराई जाये आगामी 15 दिनो के अंदर अमल नही हुआ तो 15 दिन के बाद नगर के जनता व नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन खुद नगर पालिका कार्यालय का घेराव करने की बात कही है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904