
– महासमुंद जिले की सिंघोडा पुलिस में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही की है और उड़ीसा से छत्तीसगढ़ गांजा परिवहन कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 90 किलो गांजा भी बरामद किया है दोनों आरोपी संबलपुर उड़ीसा से रीवा मध्यप्रदेश तक गांजा की आपूर्ति कर रहे थे मामले का खुलासा करते हुए महासमुन्द जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए लगातार सभी थाना क्षेत्रों में सघन जांच की जा रही है इसी बीच उड़ीसा से नेशनल हाईवे 53 होते हुए कार में गांजा आने की सूचना मिली जिस पर सिंघौडा पुलिस ने एक कार को रोककर तलाशी ली जिस पर रीवा मध्य प्रदेश के दो व्यक्ति बैठे मिले इनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद उनके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904