cg24 आजतक न्यूज -रायपुर छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया स्कीम के तहत सात “खेलो इंडिया” केन्द्रों की स्थापना की मंजूरी दी गई है।
यह प्रदेश सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों को मिली एक बड़ी सफलता है।
ये सातों केन्द्र अलग-अलग जिलों में एक-एक खेल के लिए खोले जाएंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आर्चरी और हॉकी के लिए दो-दो केन्द्रों, वॉलीबाल, मलखम्ब और फुटबॉल के लिए एक-एक केन्द्र की मंजूरी दी गई है। इन केन्द्रों में संबंधित खेलों के छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का चयन कर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोचों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904