Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पुरानी पेंशन बहाली हेतु शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Cg24 आजतक न्यूज :.

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा इकाई गुंडरदेही जिला बालोद छत्तीसगढ़ की ओर से आज मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के नाम क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव माननीय कुंवर सिंह निषाद जी के कार्यालय जाकर उनकी अनुपस्थिति में दूरभाष से चर्चा उपरांत श्री संतु राम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, सागर साहू जिलाध्यक्ष आईटी सेल एवं संसदीय सचिव के निज सचिव सुभाष गजेंद्र जी को पुरानी पेंशन बहाली हेतु मांग पत्र सौंपा । छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जन्म घोषणा पत्र में कहा गया है कि सीपीएस पर विचार कर 2004 के पूर्व जो पेंशन योजना थी उसे लागू करने की अनुशंसा की जाएगी 2004 के पूर्व जो पेंशन योजना थी उसे अभी तक छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जन घोषणा पत्र में उल्लेख उपरांत पुरानी पेंशन बहाली नहीं किया गया है राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा विधानसभा में एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की गई है उक्त परिपेक्ष में छत्तीसगढ़ शासन से हमारी मांग है कि सकारात्मक पहल कर पुरानी पेंशन योजना लागू कर छत्तीसगढ़ के लगभग 4 लाख कर्मचारियों को पारिवारिक सुरक्षा प्रदान करेंगे जिससे घोषणा पत्र का उद्देश्य भी पूरा होता दिखेगा संयुक्त मोर्चा गुंडरदेही की ओर से ब्लॉक संयोजक राजेंद्र देशमुख सीजी टी ए ब्लॉक संयोजक किशन साहू,शालेय शिक्षक संघ ब्लॉक संचालक ,वेदप्रकाश श्रीमती श्रद्धा वासनिक ब्लॉक सहसंचालक सन्दीप जोशी, संजय जोशी, मेनसिंह साहू, नंदकिशोर यादव, लक्ष्मीनारायण साहू आदि शामिल हुवे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *