Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

धनगांव में हुआ कबड्डी प्रतियोगिता, ओड़ारसकरी ने मारी बाजी, एकलव्य स्पोर्ट्स क्लब ने किया भव्य आयोजन

cg24 आजतक न्यूज


एकलव्य स्पोर्ट्स क्लब एवं समस्त ग्रामवासी ग्राम धनगांव के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जनक लाल ठाकुर पूर्व विधायक डौंडीलोहारा थे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता श्रीमती अनीता बघेल उपसरपंच धनगांव द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के विशेष अतिथि होरी लाल रावटे, जिला पंचायत सदस्य बालोद और श्रीमती शकुन भाई साहू जनपद सदस्य डौंडीलोहारा थे। इस प्रतियोगिता में कुल 22 टीमों ने भाग लिया जिसमें पूरे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओड़ारसकरी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह क्रमशः द्वितीय स्थान चिल्हाटी अंबागढ़ चौकी, तृतीय स्थान मोहगांव और चतुर्थ स्थान संजारी की टीम ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी बघेल ने किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जीत गुहा नियोगी, अध्यक्ष, जनमुक्ति मोर्चा,थे। समापन समारोह की अध्यक्षता इंद्र कुमार भंडारी ग्राम प्रमुख ने किया। समापन समारोह के विशेष अतिथि के रूप में महावीर कलिहारी पूर्व जनपद सदस्य डौंडीलोहारा, शिवेन्द्र बहादुर साहू संगठन व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजारी, तोषण चुरेंद्र सरपंच धनगांव, कृपा राम साहू कोषाध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा, लेखराम पटेल, रूहेल सिंह मंडावी, कुंज लाल पिस्दा , विजय पटेल शिक्षक कसही एवं एकलव्य स्पोर्ट्स क्लब के समस्त सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी अश्वनी बघेल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *