

देवरीबंगला / फौज में सेवा अवधि पूर्ण कर गृह ग्राम लौटे नरसिंह सिन्हा का नाहंदा में भव्य स्वागत किया गया। वे सीमा सुरक्षा बल में रेडियोग्राफर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं उन्होंने 28 वर्ष 2 दिन का कार्यकाल पूर्ण किया है ग्रामीणों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर करने की। संसदीय सचिव ने कहा कि सैनिक की सेवा ही देश सेवा है। एक फौजी त्याग, तपस्या और समर्पण की भावना से 24 घंटे सजग तथा सतर्क रहता है। मैं जिस कोख से जन्म लिए हैं उस मां को प्रणाम करता हूं। सृष्टि में सबसे पवित्र है तो वह मां है। हमारे छत्तीसगढ़ में संस्कार है। यह अदभुद है। संसदीय सचिव ने ग्राम नाहंदा में सर्व सुविधा युक्त मंगल भवन बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर, सुनील गोलछा, सरपंच संतराम तारम, कुंभकरण निर्मलकर, जनपद सदस्य जानकी साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, लालेंद्र भारद्वाज, जयपाल सिन्हा, सागर साहू, मुरली मंडावी, कृपाल पटेल, कुंजीलाल सिन्हा, जीवन कश्यप, श्यामलाल सिन्हा, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित है। ग्रामीणों ने फौजी नरसिह सिन्हा की मां शांति सिन्हा का आरती उतार कर सम्मान किया। गांव में रहकर युवाओं को प्रोत्साहित करूंगा : नरसिह :- अपने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त फौजी नरसिंह सिन्हा ने कहा कि देश सेवा सभी करते हैं। मैंने घर, परिवार, गांव से दूर रहकर देश सेवा की है। मेरा हर पल देश को समर्पित रहेगा। अब मैं गांव में रहकर युवाओं को देश सेवा के लिए प्रोत्साहित करूंगा। यदि सही दिशा में कार्य करें तो लक्षय दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि शराब हमारे जीवन को बर्बाद करती है। उसका त्याग करें। अमृत भाई वैष्णव ने शराबबंदी पर गीत सुनाया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904