Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस आसमान की ऊँचाई की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है:- चन्द्रप्रभा सुधाकर

आज की परिस्थिति में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है उसके बावजूद पूरे समाज में कई परिस्थितियां भी देखने को मिलती है जहां पर महिलाओं के ऊपर अन्याय एवं अत्याचार आज भी हो रहे हैं और इन सबके बावजूद समाज में ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो अपने अपने कार्यक्षेत्र में सफल दायित्वों का निर्वहन करने जा रहे हैं और सफल भी हैं आवश्यकता इस बात की है की ऐसी महिलाओं की मेहनत और सफलता को अन्य महिलाएं अपने जीवन में आत्मसात करें और प्रेरणा लेकर आगे बढ़े जिससे समाज के बीच महिला और पुरुष के मध्य असमानता की खाई है उसे भरा जा सके ताकि आगे यह ना कह सके की सब कुछ पुरुष प्रधान समाज के ऊपर ही निर्भर है आज महिला दिवस के संदर्भ में हम अवगत कराना चाह रहे हैं कि हमारे बीच अपनी पहचान बनाने के लिए जनसेवा के माध्यम से एक गांव की ग्राम पंचायत से लेकर जनपद पंचायत जिला पंचायत एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर आसीन हैं यूं तो कोई भी यह कह सकता है की चलो अच्छी बात है लेकिन 25 वर्षों तक अपने आप को सक्रियता के साथ समाज और क्षेत्र में जोड़ कर रखें रखना हर किसी के साथ संभव नहीं होता हम बात करने जा रहे हैं श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर जी का जो 25 वर्षों से सामाजिक एवं राजनीतिक सफर का जिन्होंने 1995 में ग्राम राघव नवागांव के प्रथम महिला सरपंच के रूप में विजय हासिल की एवं लगातार तीन पंचवर्षीय सफल सरपंच भी रही साथ में जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष भी रहे तत्पश्चात गत कार्यकाल में डौंडीलोहारा जनपद पंचायत की अध्यक्ष रही वर्तमान में आप जिला पंचायत सदस्य सभापति एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं साथ में अन्य सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी हुई हैं विशुद्ध रूप से गैर राजनीतिक परिवार से होने के बाद सतत संघर्ष एवं प्रयास से आगे बढ़ रही हैं और आज पूरे बालोद जिले में एक महिला चेहरा के रूप में बड़ा नाम भी हासिल कर चुकी है इसी कारण प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष ने इनके ऊपर विश्वास व्यक्त करते हुए इन्हें बालोद जिले का जिलाध्यक्ष बनाए हैं और इनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का कोई भी कार्यक्रम हो सफलतापूर्वक संपन्न हो रहे हैं आज के इस राजनीतिक उठापटक के दौर में एक सामान्य परिवार के महिला को कोई भी चुनाव हो क्षेत्र की जनता ने हमेशा इन्हें आशीर्वाद प्रदान किए हैं और भविष्य में भी क्षेत्र की जनता इनके साथ जुड़ी हुई है आज के इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इस तरह के संघर्ष के साथ आगे बढ़ने वाले सभी महिलाओं को बधाई एवं धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *