Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

देश एवं समाज की उन्नति में महिलाओं का योगदान अमूल्य हल से लेकर हवाई जहाज तक मे महिलाओं की भागीदारी चंद्रप्रभा सुधाकर

cg24 आजतक न्यूज :-

आज देश एवं समाज के उत्तरोत्तर प्रगति में महिलाओं का योगदान अमूल्य है आज सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे आ रही हैं और और इसी का परिणाम है कि महिलाएं पुरुष के समकक्ष खड़ी दिख रही हैं महिलाएं आज चाहे तकनीकी क्षेत्र, व्यवसायिक क्षेत्र हो या राजनीतिक सामाजिक सभी क्षेत्रों में महारत हासिल कर रही है जो कि आने वाले कल के लिए अच्छी बात है स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलाएं अपने अलावा पूरे परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखती है आने वाला समय महिलाओं का होगा आज महिलाएं हल से लेकर हवाई जहाज तक चला रही है महिलाएं अब अबला नहीं सबला है इसके बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अधिक सुधार की आवश्यकता है जितनी अधिक महिलाएं शिक्षित होंगी उतना ही देश और समाज का लाभ होगा। आने वाले कल में 2030 तक राजनीतिक क्षेत्र में पंचायत से लेकर विधानसभा लोकसभा तक 45% जनप्रतिनिधि महिला होंगी उक्त आशय के विचार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में व्यक्त किए नर्मदा धाम सुरसुली ,बिहान समूह संकुल राणाखुज्जी प्रजापति ईश्वरी केंद्र डौंडीलोहारा एवं बालोद में आयोजित कार्यक्रमों में श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्त्व एवं महिलाओं के अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में विस्तार से बात रखी। बहन विजयलक्ष्मी बहन सीमा सुमन ने महिला दिवस के परिपेक्ष में अपनी बातें रखी।
आयोजित कार्यक्रमों में श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर के अलावा प्रमुख रूप से श्रीमती सोना देवी देश लहरा प्रेमलता साहू सिल्ली थॉमस ज्योति शर्मा चंद्रिका दीपा साहू संजय सोन बोईर चमेली साहू पद्मिनी साहू हसीना बेगम रश्मि सिंह यज्ञदत्त पटेल भगवती सोनकर अवनी साहू खेमिन ढाले शोभा शर्मा केशव शर्मा जानकी साहू नीरा बरेंद्र कुमारी ठाकुर सरोज मेश्राम सरिता साहू मीना रंगारी सीमा कश्यप प्रमिला ठाकुर अकालूकोसमा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *