Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिला न्यायालय परिसर बालोद में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्रीमती सुमन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया

cg24 आजतक न्यूज

बालोद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद श्री के. विनोद कुजूर जी,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के मार्गदर्शन में आज दिनांक 08 मार्च 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर बालोद में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्रीमती सुमन जी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन आयोजित किया गया ।उक्त अवसर पर कुटुंब न्यायालय न्यायाधीश बालोद श्रीमती गिरिजा देवी मरावी , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बालोद श्रीमती श्याम वती मरावी, सुश्री आस्था यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बालोद, श्रीमती मीना अवस्थी , श्रीमती अनीता साहू , श्रीमती मनोरमा देशमुख अधिवक्ता श्रीमती अंगेश्वरी गोस्वामी आदि ने न्यायालयीन महिला कर्मचारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे ।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुटुंब न्यायालय न्यायाधीश श्रीमती गिरिजा देवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला दिवस तभी सार्थक होगा कि जब विश्व भर में महिलाओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से संपूर्ण आजादी मिलेगी , जहां उन्हें कोई प्रताड़ित नहीं करेगा , जहां उन्हें दहेज के लालच में जिंदा नहीं जलाया जाएगा, जहां कन्या भ्रूण हत्या नहीं की जाएगी, जहां बलात्कार नहीं किया जाएगा , जहां उसे बेचा नहीं जाएगा , समाज के हर महत्वपूर्ण फैसलों में उनके नजरिए को महत्वपूर्ण समझा जाएगा । उन्होंने बताया कि उन्हें भी पुरुष के समान एक इंसान समझा जाएगा वह सिर उठाकर अपने महिला होने पर गर्व करें ना कि पश्चाताप कि काश में एक लड़का होती इसके पश्चात महिलाओं को उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बालोद श्रीमती श्याम वती मरावी ने बताया कि भारत में महिलाओं को वोट देने के अधिकार और मौलिक अधिकार प्राप्त हैं धीरे-धीरे परिस्थितियां बदल रही है आज महिला आर्मी , एयर फोर्स, पुलिस ,आईटी ,इंजीनियर क्षेत्रों में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं । माता पिता और बेटी में कोई फर्क नहीं समझना चाहिए की जानकारी दी गई । सुश्री आस्था यादव द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संबंध में बताया कि संपूर्ण विश्व की महिलाएं जात पात , भाषा , राजनीतिक एकजुट होकर इस दिन को मनाती है साथ ही पुरुष वर्ग भी इस दिन को महिलाओं के सम्मान में समर्पित करता है । जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद श्री के विनोद कुजुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की न्यायाधीश गणों एवं महिला कर्मचारियों एवं महिला अधिवक्ता बहनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दिया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्रीमती सुमन जी द्वारा किया गया । उक्त अवसर पर अध्यक्ष अधिवक्ता संघ बालोद श्री देशमुख , श्री भगवती प्रसाद, श्री देवलाल चौधरी, श्री सेव नत साहू , श्री सुनील सोनी आदि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *