
एकीकृत महिला बाल विकास परियोजना गुंडरदेही के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन ग्राम मड़ियापार में किया गया जहां पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच श्रीमती सरोज साहू एवं क्रांति भूषण साहू पूर्व जनपद सदस्य एवं संयुक्त सचिव जिला कांग्रेस कमेटी विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे कार्यक्रम के प्रारंभ में परियोजना अधिकारी श्रीमती खिलेश्वरी नाग ने महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की सविस्तार से चर्चा की गई एवं महिलाओं को प्रेरित किए की आप लोग शासन की योजनाओं का लाभ लें और सशक्त बने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्रांति भूषण साहू ने कहा कि संविधान ने महिलाओं को बहुत से अधिकार दिए हैं आ सकता इस बात की है कि हम अपने अधिकारों का समय आने पर उपयोग करें अब वह समय नहीं रहा की महिलाएं अबला है आज महिलाएं हल से लेकर हवाई जहाज तक चला रही है महिलाओं को पति की संपत्ति में पिता की संपत्ति में बराबर का अधिकार दिया गया है आप सब सजग और सशक्त बने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती सरोज साहू ने संबोधित करते हुए कहा की मेरे ग्राम पंचायत क्षेत्र में परियोजना स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए हैं इसके लिए आप सभी को धन्यवाद देती हूं और उपस्थित सभी माताओं बहनों को आह्वान करती हूं कि ऐसे कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति जरूर देना चाहिए ताकि हम सभी के बीच आत्मविश्वास बढ़ता है कार्यक्रम को निजानंद चंद्राकर ने भी संबोधित किया आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा प्रेरक गीत प्रहसन एवं महिलाओं का कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसे सभी महिलाओं एवं ग्रामीणों के द्वारा सराहा गया कार्यक्रम का संचालन आशीष शुक्ला सचिव ग्राम पंचायत सिकोसा के द्वारा किया गया कार्यक्रम में परियोजना के सभी सेक्टर सुपरवाइजर रुकमणी साहू प्रीति चंद्राकर हेमलता चंद्राकर रीना लहरें स्मृति सिंह स्वाति गुप्ता एवं कार्यकर्ता सहायिका सहित ग्रामीण महिलाएं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय दीपमाला स्व सहायता समूह का विशेष योगदान रहा
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904