Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डौंडीलोहारा के गरबा महिला ग्रुप के द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

cg24 आज़तक न्यूज :- सम्मान हेतु गरबा ग्रुप द्वारा ऐसी नारी शक्ति को प्राथमिकता दी गई जोकि हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है, जिनकी सभी नगर वासी सेवा तो प्राप्त करते हैं लेकिन वे सम्मान की कड़ी में हमेशा ही उपेक्षित रह जाती हैं, डौंडीलोहारा शहर में पंचायती राज्य से नगर पंचायत होने तक विगत 30 वर्षों से लगातार अपनी सेवा देने वाली लक्ष्मी दुबे दीदी , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डो. लो.की आया दाई चतुर्थ वर्ग,जो कि विगत 30 वर्षों से निरंतर अपनी सेवा लोगों को दे रही हैं कांति यादव दीदी, न. पं. डौंडीलोहारा की सभी सफाई मित्रों, स्वच्छता कर्मियों, जिनके कारण हमारा नगर स्वच्छ एवं सुंदर रह पाता है मीना तामोरिया, डामेश्वरी कोलियारे , रेखा कोसमा, पेमिन उइके,लक्ष्मी उइके, नेमिन कोसमा,रेवती निषाद, लक्ष्मी कोसमा, दिनेश्वरी निषाद, हेमीन यदु, पूर्णिमा बाई, ललिता निषाद , एवं हमारी प्यारी मितानिन दीदिया जो कि दिन रात धूप हो चाहे बरसात हो चाहे किसी भी तरह का आपात अपरिचित बीमारी जिन्होंने कोरोना से महामारी में भी , अपनी जान को जोखिम में डालते हुए निर्भीक होकर लोगों की सेवाएं करती हैं, जिसमें लोहारा की मितानिन सुनोतीन यादव, राजकुमारी प्रजापति, गंगा विश्वकर्मा, कांति देवांगन,त्रिवेणी यादव, वंदना यादव को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया
अतिथि रूप में ब्र.कु. सीमा दीदी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की NMS नीलू पांडे, जिला पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला की प्रभारी वेटनरी असिस्टेंट सर्जन शीतल ठाकुर जी, व्याख्याता एनुका सार्वा ने अपना बहुमूल्य समय दिया एवं अपने विचारों से नारी में क्या शक्ति है इससे सभी महिला वर्ग को परिचित कराया, सीमा दीदी ने अध्यात्म से अपने व्यक्तित्व विकास कैसे हो तो नीलू पांडे जी ने स्वास्थ्य से संबंधित टिप्स देकर, तो डॉ शीतल बताया कि महिलाएं हर वर्ग में सफल है पर उन्हें अपने अंदर की शक्ति को जानना है, एनुका ने सभी को किस तरह से हर कठिन परिस्थिति का सामना करना है इस विषय में बताएं
गरबा ग्रुप की सदस्य माया ठाकुर ने स्वच्छता कर्मियों का परिचय देते हुए बताया कि यह योजना कब और कैसे प्रारंभ हुई, जो कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी की यशस्वी योजना है जिसके कारण आज पूरा भारत वर्ष स्वच्छ एवं सुंदर बना हुआ है एवं इसके लिए स्वच्छता कर्मियों का हृदय से आभार व्यक्त किया
हर्षा देवांगन जी ने मंच संचालन करते हुए गुड और बैड टच के विषय में जानकारी देते हुए महिलाओं को विभिन्न गुणों से परिचित करवाया
मनोरंजन की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आरती संचेती ने विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रश्न उत्तररखें, रंजना राजपूत ने सभी मितानिन ओं का परिचय देते हुए स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं जो वह दे रही है उन से सभी को परिचित करवाया, जूली भंसाली एवं शीतल ठाकुर जी ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलाएं अपने अलावा पूरे परिवार के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखती है और आने वाला समय उनका होगा
महिला दिवस की बधाई देते हुए अरुणा मिश्रा,रेनू किरण निषाद, ममता गौर,बिंदु देशमुख, संजू रंगारी एवं द्रोपति शिवानी ने सभी महिलाओं का उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती वंदना कु जागृति , राशि देवांगन का राज्य गीत एवं नगर की प्यारी बच्चियों महिमा नायक, पुष्पांजलि नायक, मुस्कान, मिताली, लक्ष्मी और शकुंतला के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी को आनंदित कर दिया
एवं गरबा ग्रुप की सभी सदस्य विद्या गौर,जूली भंसाली, ममता साहसी,माया जयेश ठाकुर,हर्षा देवांगन, आरती संचेती, रंजना राजपूत, रेनू कीरण निषाद,अंबिका निषाद, शीतल कुलदीप, नीता भंसाली,सोनम भंसाली,माधुरी निषाद, ममता गौर, बिंदु देशमुख, संजू रंगारी, एवं द्रोपति शिवाने ने पूरे नगर की महिला शक्ति को महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *