Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विज्ञप्ति- स्वास्थ्य विभाग के जिलाध्यक्ष घनश्याम पूरी ने पुराना पेंशन योजना लागू करने पर मुख्यमंत्री जी को दी शुभकामनाएं

cg24 आजतक न्यूज


पुरानी पेंशन योजना लागू कर्मचारियों में खुशी का माहौल


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा आज बजट में कर्मचारियों के हित मे पुरानी पेंशन योजना लागू की ग ई है जिससे संपू्र्ण छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों अधिकारियों में खुशी की लहर व्याप्त है स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष बालोद घनश्याम पुरी ने इसे सरकार का ऐतिहासिक फैसला बताया है| पेंशन योजना 2004 से बंद कर दी गइ थी जिससे कर्मचारियों में निराशा थी इस योजना को लागू करने के लिए स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी लगातार पत्राचार एंव मांग करता रहा है, प्रांत से इस मुद्दे को माननिय मुख्यमंत्री जी के पास ज्ञापन सौपा गया था | प्रांताध्यक्ष श्री पंकज पाण्डेय, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष व्ही एस रॉव,महामंत्री श्री शरद ठाकुर,उप प्रांताध्यक्ष सी के गुप्ता जी व सभी प्रांत एवं जिले के पदाधिकारीगण ने मुख्यमंत्री के इस फैसले पर माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया व उनको शुभकामनाएं प्रेषित की है|
घनश्याम पुरी
जिला अध्यक्ष बालोद
स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ छग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *