Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भाजपा मंडल खेरथा ने मनाया जीत पर जश्न


देवरीबंगला- भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर में प्रचंण्ड बहुमत मिलने व भाजपा सरकार बनने की खुशी में खेरथा मंडल के कार्यकर्ताओं ने बाजे-गाजे के साथ बस स्टैण्ड मार्री व देवर में भव्य जुलुस निकालकर खुशियां मनाई। मिठाई वितरण कर रंग गुलाल लगाकर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पूर्व विधायक डॉ बालमुकुन्द देवांगन ने कहा कि आने वाले समय में हम छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार बनाएंगे। वर्तमान कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और कुशासन हमारे लिए मुख्य मुद्दा होगा। आज केन्द्र की विकास निति और हमारी राज्य सरकारों की कुशल शासन से हम चार राज्यों में पुनः सरकार बनाने जा रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विरेन्द्र साहू, जिला महामंत्री किशोरी साहू, देवेन्द्र जायसवाल, जयेश ठाकुर ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, हरीश कटझरे, शिवकुमार धरमगुड़े, टिनेश्वर बघेल, रमेश सोनवानी, सुरेश केशरवानी, हेमलाल साहू, पोषण बनपेला, टोमन लाल साहू, पोषण देवांगन, सोहन कश्यप, डिसोक जांगडे़े, विवेक वैष्णव, हेमलाल देशलहरा, मुन्ना सिन्हा, गिरधारी भुआर्य, जयपाल साहू, मुकेश सेन, पुरूषोत्तम अग्रवाल, भुनेश्वर साहू, सुरजभान साहू, रामप्रसाद साहू, मदन लाल श्रीवास, अशोक परसाई, मिलन देवांगन, हेमन्त साहू, घसीया साहू, राहुल बाफना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *