Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भाजपा महिला मोर्चा जिला सूरजपुर के द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

भाजपा महिला मोर्चा जिला सूरजपुर के द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में एवं महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती नूतन विश्वास के संचालन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सूरजपुर की ओर से सूरजपुर भाजपा कार्यालय में महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न कार्यक्रम किए गए और सूरजपुर जिले के उत्कृष्ट कार्य किए महिला बहनों को सम्मानित भी किया गया साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए कार्यक्रम को श्रीमती नीलिमा गोयल, श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े, श्री बाबूलाल अग्रवाल, श्रीमती पुष्पा सिंह, श्रीमती किरण खेस, श्रीमती शांति सिंह जी के द्वारा संबोधित किया गया भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के द्वारा अपने उद्बोधन में “कोमल है कमजोर नहीं तू शक्ति का नाम ही नारी है जग को जीवन देने वाली मौत भी तुझ से हारी है” पंक्ति के साथ शुरुआत किया गया और यह कहा गया कि महिला उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सूरजपुर महिला मोर्चा के पूरी टीम के द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और महिलाओं को जोड़ने का काम निरंतर जारी रहेगा इसके लिए सूरजपुर की मोर्चा की बहनें सक्रिय हैं और आगे सक्रिय रहेंगे।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नीलिमा गोयल जी, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े जी, भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह जी, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती श्यामा पांडे जी, भाजपा महिला मोर्चा जिला सूरजपुर प्रभारी श्रीमती किरण खेस जी, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती शांति सिंह जी, श्रीमती गीता घोषाल जी, श्रीमती मोहिनी झा जी, एवं बबीता सिंह जी, शकुंतला पाठक जी, सोनू अग्रवाल जी, रोमा कौर जी, रुकमणी सिंह जी, पूनम देव जी, महरजिया सिंह जी, संगीता भारत जी एवं भारी संख्या में महिला मोर्चा के पदाधिकारी व बहने उपस्थित रहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *