

Cg24 आजतक न्यूज
बालोद जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, जिला पंचायत के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला के गुंडरदेही विधानसभा के ग्राम भन्डेरा पहुँचने पर ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया। भन्डेरा हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन श्री शुक्ला के अथक प्रयास से 2022-2023 के बजट में शामिल होने से ग्रामीणों में काफी उत्साह है। भन्डेरा के ग्रामीणजनों की बहुत पुरानी मांग शासकीय हाईस्कूल भन्डेरा का हायरसेकंडरी में उन्नयन पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा 2019 में घोषणा की गई थी।परन्तु ढाई वर्ष तक पूरा ना होना दुर्भाग्यजनक था।अभिषेक शुक्ला ने इस मामले को गम्भीरता से उठाया तथा शिक्षा मंत्री,श्री प्रेमसाय टेकाम,केबिनेट मंत्री श्री टी एस सिंहदेव,बालोद कलेक्टर से चर्चा कर बच्चों के भविष्य को देखते हुए हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी में उन्नयन की मांग को पूरा करने अनुरोध किया था।जिसे 2022-2023 के बजट में शामिल किए जाने से श्री शुक्ला ने केबिनेट मंत्री श्री टी एस सिंहदेवजी,श्री प्रेमसाय टेकाम जी को धन्यवाद देते हुए कहा प्रदेश में सिर्फ छह शासकीय हाई स्कूल को हायरसेकेंड्री में उन्नयन बजट में लिया गया उसमे बालोद जिला के गुंडरदेही विधानसभा के ग्राम भन्डेरा शामिल होना एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है एवं खुशी की बात है।ज्ञात हो कि यहां के बच्चो को पढ़ाई हेतु दूसरे ग्राम जाना पड़ रहा है कुछ बच्चे दूसरे ग्राम ना जा सकने के कारण अपनी पढ़ाई छोड़ रहे थे।।जिससे ग्रामीणजनों में काफी आक्रोश था।इस सम्बध मे अभिषेक शुक्ला ने 27 जनवरी को अपने जनसम्पर्क दौरे के समय कहा था कि वे पंचायत पदाधिकारियो एवं ग्रामीणजनों की मांग पर इस मामले में शिक्षा मंत्री से चर्चा कर हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन कराने हर सम्भव प्रयास करेंगे,बजट में आने से ग्रामीणों की यह मांग पूरी हुई।इस दौरान प्रमुख रूप से इंदरचंद बाफना ग्राम पटेल टीकाराम यादव ,रमेश साहू,केदार देवांगन ,झाडू राम ठाकुर,भुवन लाल साहू,मुंशी राम गावरे,नरेश देवांगन,तुलसी राम रात्रे ,शक्ति डहरिया,डामेंद्र यादव,मेहतरू देवांगन,कुलेश यादव,रेवाराम सिन्हा,संजय डहरिया,डोमन रात्रे,राकेश यादव,योगेंद्र सिन्हा, मंगतू राम साहू,सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904