Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विश्व हिंदू परिषद दल्ली राजहरा शहर मंत्री बने शंकर साहू,बजरंग दल संयोजक शशांक तिवारी,कुनाल कथूरिया,विजय कुशवाहा को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली

cg24 आज़तक न्यूज

दल्ली राजहरा :- बालोद जिला में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा बालोद ,दल्ली राजहरा, गुरुर,गुंडरदेही, अर्जुन्दा,डौण्डी लोहारा,डौण्डी,चिखलाकसा जैसे शहरों व नगर में तेजी के साथ संगठन का विस्तार किया जा रहा है। व सनातन धर्म संगठन को मजबूती देने लोगो को जोड़कर दायित्त्व भी दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ विहिप के प्रांतीय नेतृत्व की सहमति व विभाग के जिम्मेदार पदाधिकारी के मार्गदर्शन मे जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने नवीन दायित्त्व की घोषणा की जिनमे विश्व हिंदू परिषद दल्ली राजहरा शहर मंत्री के दायित्त्व पर सर्व सम्मति से युवा धर्मरक्षक शंकर साहू को जिम्मेदारी दी गई है तो दल्ली राजहरा शहर बजरंग दल संयोजक शशांक तिवारी को वही शहर सह संयोजक कुनाल कथूरिया को नवीन दायित्त्व दिया गया है। विजय कुशवाहा को नगर सुरक्षा प्रमुख बनाया गया है। बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,कार्य.जिला अध्यक्ष विजयभान,जिला कोषाध्यक्ष स्वाधीन जैन, जिला मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती सत्या साहू,शहर अध्यक्ष मेवा पटेल,कार्य.अध्यक्ष कृष्णा जायसवाल,जिला पदाधिकारी विहिप जसवंता नायक,नीलेश श्रीवास्तव,विजय सिंग,मनीष पाठक,गजेंद्र दास,विक्की जायसवाल, शहर मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती जानकी यादव,सह संयोजिका श्रीमती नंदा पसीने,सौरभ गुप्ता,सुनील पारकर, अर्जुन राय,विजय शर्मा,सौरभ चौहान,अभिषेक सहीत विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सभी पदाधिकारियों व मातृशक्ति बहनों ने नवनियुक्त दायित्त्ववान सदस्यों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *