
डौंडीलोहारा
एशियन डेवलपमेंट बैंक मद से लगभग 70 करोड़ की लागत से जेवरतला पिनकापर राजाखुज्जी डोंगरगांव सड़क निर्माण कार्य जारी है उक्त सड़क निर्माण कार्य को लेकर लगभग 6 से 7 माह पूर्व शिवसेना द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन का ध्यान हो रहे भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को रोककर अंकुश लगाने प्रयास किया गया था किंतु उक्त 70 करोड़ की परियोजना को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ते हुए देखना ही उनको गवारा है ऐसे लगता है तभी तो आज तलक किसी जिम्मेदार अधिकारी जनप्रतिनिधि ने उक्त कार्य को संज्ञान में ना लेकर भ्रष्टाचार करने वालों की हौसला अफजाई मैं किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी उक्त निर्माण कार्य में संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी की मिलीभगत से घोर लापरवाही और अनियमितताओं के द्वारा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है उक्त कार्य के संबंध में शिवसेना नेता हर्षवीर कसार ने बेबाकी से बात करते हुए बताया कि उक्त निर्माण कार्य का कार्य आदेश दिनांक 30 अगस्त 2019 और पूर्णता दिनांक 20 माह है जिसकी समय सीमा बहुत पहले समाप्त हो चुकी है और फिर भी समय समाप्त होने के बाद भी जल्दबाजी में आनन-फानन में काम निपटाने के फेर में एजेंसी और संबंधित अधिकारी लगे हुए हैं निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों की आपसी मिलीभगत से निर्माण कार्य में घटिया स्तर की गुणवत्ताहीन सामग्रियों का उपयोग जारी है निर्माण कार्य में कमजोर और लचर व्यवस्था की पूरी कहानी पानी क्यूरिंग की कमी उजागर करती है उक्त निर्माण कार्य स्थल पर ए बी पी एल चलित प्रयोगशाला वाहन की उपयोगिता व गतिविधियों पर सवालिया निशान है क्या उक्त वाहन को निर्माण कार्य में खानापूर्ति के लिए रखा गया है या फिर मटेरियल की सही टेस्टिंग और मॉनिटरिंग के लिए निर्माण एजेंसी द्वारा निर्माण कार्यों के मापदंडों की धज्जियां उड़ाई जा रही है निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन सामग्री का प्रयोग पुल पुलिया के आसपास डायवर्सन संबंधी रोकथाम बोर्ड सांकेतिक बोर्ड जिससे दुर्घटना ना हो के अभाव के चलते बहुत से राहगीर दुर्घटना के शिकार हुए जिसकी जानकारी ग्रामीण जनों से मिल सकती है पानी क्यूरिंग के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला टैंकर जो कि महाराष्ट्र पासिंग है कंडम है और दस्तावेज को लेकर भी संदेह है साथ ही साथ फुल सुंदरी नाले के पानी का दोहन ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा है जब ठेकेदार द्वारा पर्याप्त पानी का अभाव है तो क्यूरिंग कहां से सही होगी निर्माण कार्य में लगे सभी वाहनों के दस्तावेज की भी जांच की जानी चाहिए क्योंकि बहुत से वाहन कंडम नजर आ रहे है बड़भूम खदान से मुरूम उत्खनन के मापदंडों की जांच की जानी चाहिए इसी तरह पुल पुलिया के निर्माण में अति करते हुए भारी भ्रष्टाचार व्याप्त होने की बात करते हुए हर्षवीर कसार ने बताया कि किस तरह से टूटे-फूटे पुराने कंडम पाइपों को सीमेंट का घोल चढ़ाकर इस्तेमाल किया गया है जो कि ठेकेदार के रुपया कमाने की भूख और ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है साथ ही साथ जेवरतला की ओर से बन रहे डामर की सड़क अपनी कहानी खुद बयान कर रहे हैं उक्त सड़क में सिर्फ और सिर्फ गिट्टी नजर आ रहा है ऐसा लगता है ठेकेदार द्वारा डामर के नाम पर जले आयल का कुछ ज्यादा ही इस्तेमाल किया गया है डामर की कमी स्पष्ट नजर आ रही है एशियन डेवलपमेंट बैंक जिसका मुख्य उद्देश्य एशिया में गरीबी दूर करना और इंफ्रास्ट्रक्चर के द्वारा पारदर्शीता और गुणवत्ता युक्त निर्माण करना है के मंसूबों के संबंधित अधिकारी और निर्माण एजेंसी द्वारा मिलीभगत कर भ्रष्टाचार का चारागाह बनाकर ठेंगा दिखाया जा रहा है उक्त निर्माण कार्य शुरू से विवादों में रहा है निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों से वाद-विवाद की खबरें आती रही हैं जो आम जनों मैं रोष व्याप्त है यदि उक्त निर्माण कार्य को लेकर शासन प्रशासन और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि अपनी कुम्भकर्णी निंद्रा से नहीं जागे तो क्षेत्र की जनता के साथ सरासर अन्याय होगा एडीबी के प्रोजेक्ट ऑफिसर के संज्ञान में क्या यह सब बातें नहीं होगी जब इतने बड़े प्रोजेक्ट को ठेकेदार को सौंपा गया है तो उक्त निर्माण कार्य को संज्ञान में लेना निगरानी करना प्रोजेक्ट ऑफिसर की जिम्मेदारी है और जिससे वह बच नहीं सकते उक्त सड़क निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार के लिए स्थानीय मंत्री महोदय क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण और साथ ही साथ जिला प्रशासन भी बराबर का जिम्मेदार है अंत में शिवसेना नेता हर्षवीर कसार ने ऐसे भ्रष्ट ठेकेदार और अधिकारियों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता बताते हुए उक्त सड़क निर्माण के समस्त कार्यों का निरीक्षण एवं जांच तटस्थ एजेंसी अथवा एनआईटी इंजीनियरों द्वारा कराने और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश कर क्षेत्र की जनता को राहत पहुंचाने अपील की है एडीबी के नाम पर बट्टा लगाने वाले उक्त निर्माण एजेंसी के भ्रष्टाचार की शिकायत अनुविभागीय दंडाधिकारी डौंडीलोहारा के माध्यम से कलेक्टर महोदय बालोद से की है साथ ही साथ उसकी प्रतिलिपि प्रधानमंत्री केंद्र शासन केंद्रीय सड़क मंत्री एडीबी मुख्यालय (फिलीपींस) एडीबी ब्रांच दिल्ली राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग से की गई है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904