Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

हनुमान मंदिर से लगे अतिक्रमण को हटाने सामने आया दल्ली राजहरा विश्व हिंदू परिषद, जिम्मेदारो को कार्यवाही हेतु सौपा पत्र

cg24 आजतक न्यूज

दल्ली राजहरा :- हनुमान मंदिर से लगे जमीन पर एक व्यक्ति की अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद दल्ली राजहरा ने एक माँग पत्र बीएसपी प्रबंधन, नगर पालिका अधिकारी,नगर अध्यक्ष, सहित पुलिस प्रशासन को सौपा व अतिक्रमण हटवाने की बात कही ।

वार्ड क्रमांक 5 में सार्वजनिक हनुमान मंदिर के पास अतिक्रमण वार्ड क्रमांक 5,256 चौक के पास वार्ड के एक व्यक्ति द्वारा हनुमान मंदिर के आस पास की जगह पर अतिक्रमण कर अवैध कब्जा कर लिया गया है वार्ड वासियों के बार समझाइस के बाद भी उक्त स्थल से अपना अवैध कब्जा हटाने को तैयार नही है।

इस संबंध में वार्डवासियों में भी काफी नाराजगी व्याप्त है। व लंबे समय से मंदिर से लगे भूमि से अतिक्रमण हटाने की बात कहते रहे है। आज विश्व हिंदू परिषद के शहर अध्यक्ष मेवा पटेल,कार्य.अध्यक्ष कृष्णा जायसवाल, विहिप शहर मंत्री शंकर साहू, व जिला विहिप पदाधिकारी नीलेश श्रीवास्तव कार्यवाही हेतु जिम्मेदार अधिकारियों से मुलाकात कर पत्र सौपा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *