Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गणित एवं विज्ञान ओलंपियाड परीक्षा शासकीय माध्यमिक शाला घीना से कुमारी विद्या डड़सेना ने पूर्णांक 50 में से 47 प्राप्तांक प्राप्त कर पूरे संकुल में प्रथम स्थान प्राप्त किया

cg24 आजतक न्यूज

संकुल स्रोत केंद्र घीना के अंतर्गत गणित एवं विज्ञान ओलंपियाड परीक्षा 2021-22 शासकीय माध्यमिक शाला घीना से कुमारी विद्या डड़सेना ने पूर्णांक 50 में से 47 प्राप्तांक प्राप्त कर पूरे संकुल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शाला के प्रधान पाठक श्रीमती केसर पटेल एवं कक्षा शिक्षक श्रीमान कुलेश्वर सिन्हा जी के मार्गदर्शन में उत्तम प्राप्तांक प्राप्त करते हुए शाला एवं संकुल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । संकुल अकादमिक समन्वयक परमानंद साहू ने बताया कि छात्रा की इस उपलब्धि से संकुल केंद्र घीना गौरवान्वित हुआ है । छात्रा के पिता बालचंद डड़सेना ग्राम पंचायत कसहीकला में सचिव पद पर पदस्थ हैं, तथा माता श्रीमती मंजूलता डड़सेना गृहिणी है। छात्रा की इस उपलब्धि पर संकुल केंद्र घीना के संकुल प्राचार्य सहित समस्त शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है। उक्त जानकारी संकुल समन्वयक , श्री परमानंद साहू, संकुल प्रभारी श्रीमान एम एल ठाकुर संकुल स्रोत केंद्र घीना ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *