Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आपसी भाईचारा एवं मेलजोल का प्रतीक है फाग उत्सव

cg24 आजतक न्यूज :-

फाग उत्सव एवं होली मिलन के बहाने आपसी भाईचारा एवं मेलजोल बढ़ता है सद्भावना का संचार होता है उक्त आशय के विचार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर ने फाग गायन प्रतियोगिता ग्राम गारका मैं व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से हम गांव वालों में एक दूसरे के प्रति सद्भावना भाईचारा का संचार होता है और ऊंच-नीच का अंतर नहीं रहता और यही भावना का होना समय की आवश्यकता है कार्यक्रम के आयोजन की अध्यक्षता करते हुए जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से हम सबके बीच आपसी संबंधों में मजबूती आती है और छोटे-मोटे वाद विवाद को भी भूल कर एक भाव से रहते हैं और यही हम सब ग्रामीणों की ऐसे आयोजन के माध्यम से विशेषता बनी हुई है कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना की गई इस अवसर पर सरपंच श्रीमती संतोषी ठाकुर अति विशिष्ट अतिथि राजेश्वरी ठाकुर जनपद सदस्य चंद्र कुमार देश लहरा उपसरपंच भी उपस्थित थे हां ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन समिति के अध्यक्ष यशवंत देवांगन द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *