Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें :- साहू

cg24 आजतक न्यूज


देवरीबंगला / राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्यामलाल साहू के निर्देश पर जिला संगठन की बैठक देवरीबंगला में हुई। जिला अध्यक्ष डी के साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में सामाजिक एवम् सांस्कृतिक अधिकारो की संपूर्ण शृंखला शामिल है। किशोर गृह, मानसिक अस्पताल व महिलाओं के लिए आश्रय पर विशेष ध्यान दिया गया है। मानव अधिकार के लिए आमजनों को प्रेरित किया गया है। माताओं व बच्चो के कल्याण हेतु गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए अनिवार्य प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने,मूलभूत आवश्यकताओं जैसे पेयजल, भोजन ,पोषण तथा कमजोर वर्गो जैसे अनुसूचित जातियों एवम जनजातियों के लिए समानता एवम न्याय के मौलिक प्रश्नों तथा उनके विरुद्ध किए जाने वाले अत्याचारों के निवारण को रेखांकित किया जाना है। अशक्तो का अधिकार, भोजन का अभाव,भुखमरी से मौत व भेदभाव का सामना करना पड़ता है, ऐसे पीड़ितों पर आयोग का फोकस रहता है। संगठन में खिलेश्वरी साहू को जिला सचिव का दायित्व दिया। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग से जुड़कर लोगो के हित व जनकल्याण हेतु कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में किशोरी साहू ,दूरपत साहू ,उर्मिला साहू ,शोभा साहू ,योगेश्वर साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार सुमित तिवारी ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *