
स्वामी विवेकानंद रोवर क्रू डौण्डी के 04 रोवर्स राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स राज्य मुख्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा 1 अप्रैल 2022 से 3 अप्रैल 2022 तक राज्यपाल पुरस्कार जांच परीक्षा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौण्डी के स्वामी विवेकानंद रोवर क्रू डौण्डी के 04 रोवर्स भी सम्मिलित हुए, क्रू के HWB रोवर स्काउट लीडर श्री एनएस साहू ने बताया की तीन दिवस तक चलने वाले इस जांच शिविर में बच्चों से तीन चरणों प्रवेश, निपुण व राज्य पुरस्कार के समस्त पाठ्यक्रम की अलग-अलग मौखिक, प्रायोगिक व लिखित परीक्षा ली गई , बच्चों की मेहनत व लगन का परिणाम है कि इस जाँच परीक्षा में सभी 04 रोवर ,रोमन धनकर,नेमेश धनकर, लक्ष्य चांदनी , टोकेश्वर भुआर्य ने सफलता प्राप्त की है ,इस परीक्षा में सफल होने के कारण छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की ओर से इन्हे 10 अंक बोनस के रूप में प्राप्त होंगे जो कि इस वर्ष 2021-22 के 12वीं के परीक्षा परिणाम के अंक में जुड़ेंगे ,इस अतिरिक्त अंक के कारण स्काउट गाइड के कई विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के मेरिट सूची में भी स्थान बनाते हैं, साथ ही सफल होने वाले स्काउट गाइड रोवर रेंजर को राज्यपाल की ओर से राजभवन में प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा,l वनांचल आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र डौंडी के बच्चों की इस सफलता पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला संघ बालोद के समस्त पदाधिकारियों ,विकास खंड शिक्षा अधिकारी डौंडी (पदेन सहायक जिला आयुक्त )श्री के के मेश्राम , ब्लॉक सचिव डौण्डी श्री एन एस साहू , शा बालक उ मा वि डौंडी के प्राचार्य श्री बीएल नायक, स्काउटर श्री आर के नायक , रेंजर लीडर श्री पुष्पलता गंजीर व संस्था के समस्त स्टाफ ने जीवन की इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए सभी सफल बच्चों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं ,व आशा की गई है कि आने वाले वर्षों में इस संस्था के अधिक से अधिक बच्चे राज्यपाल व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करेंगे ।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904