Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छात्रावासों एवं माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण

cg24 आज़तक न्यूज


भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 12.04.2022 को सुबह 8.00 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय साल्हेझरिया व मोहका में एवम आवासीय विद्यालय फुलवारी, बालिका छात्रावास गढ़फुलझर और बालक छात्रावास गढ़फुलझर में भाजपा मंडल गढ़फुलझर के पदाधिकारियों के द्वारा दौरा किया गया।पूर्व माध्यमिक विद्यालय साल्हेझरिया एवम मोहका में छात्र- छात्राओं को भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र त्रिपाठी जी ने कोविड टीकाकरण एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय में जानकारी ली गयी। जिन छात्रों का टीकाकरण नही हो पाया है उनको शिक्षको के सहयोग से आवश्यक रूप से टिका लगवाने को कहा गया । इस दौरान साल्हेझरिया के शिक्षकों ने जर- जर विद्यालय भवन का निरीक्षण करवाया । छात्रावासो में भी जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा छात्रों को कोविड टिकाकरण के संबंध में जानकारी दी गयी एवं जानकारी ली गयी। गौरतलब हो कि छात्रावासों में छात्रों की उपास्थिती संतोषप्रद नही थी।बालक छात्रावास गढ़फुलझर में एक रसोईया शोभित राम यादव के अलावा कोई भी उपस्थित नही था, शोभित राम के अनुसार सारे बच्चे घर चले गये है। निरीक्षण से पता चला कि किसी भी छात्रावास में छात्रों की उपस्थिति संतोषप्रद नही थी ।इस दौरा कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र त्रिपाठी सहित मण्डल अध्यक्ष माधव साव जी मण्डल महामंत्री नरेंद्र साहू जी, मण्डल उपाध्यक्ष श्री सुन्दरमणी मिश्रा जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद मिश्रा जी, कोषाध्यक्ष भारत ठाकुर जी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष योगेश साहू जी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता रोहिदास जी भाजपा कार्यकर्ता विनोद भोई जी उपस्थित थे। रिपोर्ट जीत तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *