


डौंडीलोहारा–भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के प्रथम दिवस मंगलवार को देर रात्रि नगर के जैन मंदिर के पास स्थित उपाश्रय प्रांगण में रायपुर से आए राहुल झाबक ने भक्ति का ऐसा समा बांधा के लोग प्रभु भक्ति में झूम उठे वही अनेको श्रद्धालु भक्त समुदाय अपनेआपको नाचने से रोक नही पाए व उपस्थित महिलाएं पुरुष युवक युवतियों ने भक्ति रस का जमकर आनन्द लिया।पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीतों से सजी भक्ति ने तो ऐसा समा बांधा कि सब के सब श्रद्धालु भक्त छत्तीसगढ़ीया रंग में रंग गए।
भक्ति गीतों में श्रद्धालु हुए भावुक– देर रात्रि तक चले भक्ति गीतों में बिटिया, माँ, बिटिया व पिता आदि विविध गीतों की सुंदर प्रस्तुति ने लोगो को भावुक किया जिससे वे अपनेआंसू रोक नही पाए।पिता व बेटी के संबंध के बीच के गानों ने ऐसा समा बांधा कि प्रांगण में उपस्थित सभी बेटियों ने पिता के पास जाकर उन्हें मंच तक ले आई व गायक के इर्द गिर्द गोल घेरा बनाकर झूमने व नाचने लगे।वही गायक राहुल झाबक को भी लोगों ने कंधों पर उठाकर झूमने लगे।देर रात्रि तक चले प्रभु महावीर की भक्ति गीतों ने समा बांधा व पूरा माहौल भगवान महावीर के रंग में रंगा रहा।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904