

डौंडीलोहारा–गुरुवार को सम्पूर्ण नगर महावीर मय हो गया जब जैन समाज के युवा,बुजुर्ग बच्चे,महिलाएं आदि के संग जब नगर में भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा का आकर्षण औऱ भी बढ़ गया जब जैनेत्तर भाई बहनों ने भी शोभायात्रा का मान बढाया।नगर के विभिन्न चौक चौराहे पर लोगो ने शोभायात्रा की आगूवनी की व जैन समाज के लोगो को भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव की शुभकामनाएं दी।व शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण में अपनी सहभागिता प्रदान की।नगर के ओसवाल भवन से शुरू होकर शोभायात्रा नगर के टिकरा पारा, गौशाला पारा,पुराने बस स्टैंड, राजापारा,नए बस स्टैंड, बाजार चौक,विवेकानंद चौक,सदर लाइन होते हुए जैन मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई।इस दौरान युवक युवतियों ने भगवान के विभिन्न जयकारों, व भक्तिगीतों से सम्पूर्ण वातावरण को महावीर मय बना दिया।इस दौरान बच्चो व महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था।इस अवसर पर नगर के सम्पूर्ण जैन समाज की व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रही।नगर सहित आस पास के ग्राम संबलपुर, अछोली,अंडी,भीमकन्हार,देवरी,बिजोरा, रेंगाडबरी, मुड़खुसरा,भेड़ी,मालीघोरी, मंगचुआ, पसौद,किसना, राणाखुज्जी ,अरजपूरी, आदि स्थानों के जैन समाज के लोगों ने अपनी शहभागिता देकर शोभायात्रा व अन्य कार्यक्रमों में चार चांद लगाया।
गौशाला में गायों को गुड़ रोटी भी खिलाया गया–भगवान महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर निकली शोभायात्रा के दौरान नगर के भगवान महावीर गौशाला प्रांगण में रह रहे गौमाता को महिलाओं बच्चों युवाओं व बुजुर्गों ने गुड़ रोटी खिलाया।इस दौरान गौमाता का स्नेह देखते ही बनता था।गौमाता बच्चो के प्रति अत्यधिक स्नेह प्रदर्शित कर रही थी।
शोभायात्रा के बाद हुई संगोष्ठी–नगर के जैन उपाश्रय प्रांगण में भगवान महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित नप अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू, उपाध्यक्ष विद्या शर्मा, पार्षद सोहदरा देवांगन ममता शर्मा,, अनिता साहू ने जैन समाज की मांग पर सदर लाइन को अहिंसा मार्ग करने की घोषणा की गई।
नगर सहित विभिन्न स्थानों से आए जैन समाज के लोगों ने जीवदया,साधु साध्वियों के विहार सेवा सहित विभिन्न विषयों पर अपने अपने विचार रखे।केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया शामिल हुई–कार्यक्रम पश्चात आयोजित गौतम प्रसादी का आयोजन नगर के ओसवाल भवन में किया गया।जिसमें केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया भी शामिल हुई।मंत्रीबी भेड़िया जैन समुदाय के महिला पुरूष के साथ बैठकर गैतम प्रसादी ग्रहण किया व समाज के लोगों को भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904