

आंगनबाड़ी के छोटे छोटे बच्चो की जान से खिलवाड़ कर रहा महिला बाल विकास विभाग ऐसे में कैसे गड़बो नवा छत्तीसगढ़
खनिज मद फंड राशि मे गड़बड़ी का भी लग रहा आरोप
डौण्डी लोहारा /कुसुमकसा :- प्रदेश की महिला बाल विकास विभाग व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया के गृह क्षेत्र व राजनितिक कर्मस्थली डौण्डी ब्लाक के ग्राम भेंसबोड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में लगाये गए टाइल्स के गिरने से छोटे छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए है। उनको सर पर गहरी चोंट लगा है। यह पहला मामला नही है। कि क्षेत्रीय मंत्री के क्षेत्र में खासकर महिला बाल विकास विभाग के कई कार्यो पर लंबे समय से उंगली उठ रहा था वही विभागीय कार्यो पर प्रश्नचिन्ह लग रहा था लेकिन इसको दुर्भाग्य ही कहा जायेगा कि विभागीय मंत्री के क्षेत्र में ही यह लापरवाही चरम सीमा पर है। इसी का खमियाजा आज बच्चो को उठाना पड़ गया ।

उस मामले को पूर्व में भी जनपद सदस्य संजय बैस उठा चुके है।
लेकिन विभाग के अधिकारियों ने जायज बातों से किनारा कर लिया ।
” इस मामले को मैं जनपद की सामान्य सभा की बैठक पर रखा था अधिकारियो को संझान में पहले से था उसके बाद किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही होना बड़ा भस्टाचार की ओर इशारा करता है जबकि अधिकारियों को ये बात अवगत होने पर कार्यवाही न कर सम्बंधित ठेकेदार के सरक्षंण में लग गए और टाइल्स कौन लगाया न ये बात महिला एवम बालविकास विभाग न ग्राम पंचायत न जनपद पंचायत कोई नही जानता ” :- संजय बैस जनपद सदस्य डौण्डी जनपद पंचायत
- ऐसे मामलों पर उठते सवालों का आखिर क्यों नही मिलता जवाब ?
- क्षेत्रीय विधायक व मंत्री अनिला भेड़िया की भी जनता के प्रति जवाबदेही क्योंकि मामला उनके ही विभाग का
- आखिर कौन ? ,कब ? ,कैसे आंगनबाड़ियों में घटिया निर्माण कार्य करके गया जो अधिकारी को भी नही मालूम
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904