Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विकास खंड स्तरीय एक दिवसीय स्वास्थ्य सम्मेलन का आयोजन नगर के नवीन स्वास्थ्य केंद्र में किया गया

डौंडीलोहारा :- विकास खंड स्तरीय एक दिवसीय स्वास्थ्य सम्मेलन का आयोजन नगर के नवीन स्वास्थ्य केंद्र में किया गया । जिसमें क्षेत्र के मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके पूर्व अतिथियों ने विधिवत आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य सम्मेलन का शुभारंभ किया। डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी कर्मचारियों ने अतिथियों का बुके भेंट कर सम्मान किया। शिविर का शुभारंभ कर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कहा कि नगर में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरीजों के लिए छोटा पड़ रहा था जिसे देखते हुए कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने 30 बिस्तर का सर्व सुविधा युक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। जिससे क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा तथा सुविधा उपलब्ध होगा । आप सभी स्वास्थ्य सम्मेलन का भरपूर लाभ ले। विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य सम्मेलन में सेवा देने वाले डॉक्टरों व कर्मचारियों से कहा कि सभी मरीजों से सहयोगात्मक पूर्वक इलाज करें। मरीजों की जांच उपरांत उचित परामर्श दें ताकि मरीजों को जल्दी स्वास्थ्य लाभ मिल सके। नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने कहा कि स्वास्थ्य सम्मेलन के माध्यम से आज मरीजों का जांच व इलाज किया जा रहा है। मैं सभी के स्वस्थ जीवन की कामना करती हूं। बीएमओ डॉ. व्ही के चौरका के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में बीपी, शुगर, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सामान्य बीमारी का जांच, जिले से पहुंचे मोबाईल वाहन में भी मरीजों का मशीन से जांच किया गया। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा,जीवन दीप समिति अध्यक्ष ताराचंद लोढा, जिला कांग्रेस महामंत्री हस्तीमल सांखला, नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष विद्या शर्मा , बीएमओ डॉ. विनोद कुमार चौरका, बीपीएम दिनेश खर्कवाल, ग्राम पंचायत सिवनी सरपंच नेतराम तारम सहित डॉक्टरों की उपस्थिति रही। इस स्वास्थ्य सम्मेलन शिविर में 1025 मरीजों ने अपना स्वास्थ परीक्षण कराया। इस सफल आयोजन के लिए मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने स्वास्थ विभाग का तारीफ करते हुए बीएमओ डॉ. विनोद चौरका की सेवा भाव से लोगों को परिचित कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *