

Cg 24 आजतक बोधन भट्ट बालोद
डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम पंचायत सोरली के आश्रित ग्राम खैरी डिह में वार्ड क,17 में गली के बीच में एक हैंड पम्प है जिसका गंदा पानी वार्ड नं 16 में बह कर जाता है जिससे मोहल्ले वासी कीड़े वा बदबू से परेशान है गली में पंचायत द्वारा ना तो सीसी रोड का निर्माण किया गया है ना ही पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण किया गया है जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है समस्याओं को लेकर ग्रामीण व मोहल्ले वासी कई बार ग्राम सुराज व क्षेत्रीय विधायक को भी लिखित व मौखिक जानकारी दी जा चुकी है पर 5 साल गुजर जाने के बाद भी इस समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है समस्या जस की तस बनी हुई है गांव में तालाब नहीं होने के कारण पूरे गांव वासी पास में ही स्थित बंधिया तालाब में निस्तारि करते हैं वहां पर भी महिलाओं के लिए निर्मला घाट बनाने के लिए ग्रामवासी पंचायत को कई बार आवेदन दे चुके हैं पर अब तक इस ओर भी ध्यान नहीं दिया गया है गांव की कुल आबादी 15 सौ के लगभग है जिसमें 8 वार्ड आते हैं यहां महिला सरपंच है।
श्रीमती दुर्गेश्वरी यदु ग्राम पंचायत सोरली
मोहल्ले वासियों की समस्या को देखते हुए मंत्री महोदया श्रीमती अनिला भेड़िया को सीसी रोड वा नाली निर्माण के लिए कहा गया है पंचायत द्वारा समय-समय पर वहां पर साफ सफाई की जाती है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904