Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पाटेश्वर धाम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में,डॉ रमनसिंह सहित देश के कई राज्यो से दिव्य संतो का कल 25 अप्रैल को होगा आगमन

cg24 आज़तक न्यूज

डौण्डी लोहारा :- कल 25 अप्रैल को जामड़ी पाटेश्वरधाम में आयोजित ब्रम्हलीन सद्गुरुदेव संतश्री रामजानकी दास जी महात्यागी ( श्री राजयोगी बाबा ) के विशाल श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करने आज गुजरात, तमिलनाडु, उड़ीसा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मेरठ, झारखंड, नोएडा से संतो का आगमन हुआ। वही कल छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व भाजपा अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय सहित कई महत्वपूर्ण राजनीति,धार्मिक, व समाज से जुड़े हुए लोगो का आगमन भी होगा।
सभा हेतु वृहद स्तर पर मंच पंडाल निर्माण का कार्य पूर्ण एवं विशाल भंडारा की तैयारी जोरो पर है। कल पाटेश्वर धाम में श्रद्धांजलि सभा,चादर विधि व भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमे पूरे भारत वर्ष से हजारों दिव्य संत महात्मा व भक्तजन सहित पाटेश्वर परिवार के अनुयायी भारी संख्या में पहुंचेंगे जिसकी तैयारी जोरशोर से की जा रही है। 
देश एवं राज्य के कोने-कोने में पाटेश्वर धाम के संत रामबालक दास जी महात्यागी ( श्री बालयोगेश्वर जी )के भक्तजन व पाटेश्वर धाम के अनुयायी भगत रहते है। जो कल जामड़ी पहुंचेंगे ।

महंत रामसुंदर दास जी भी पहुंचे थे ब्रह्मलीन राजयोगी बाबा को श्रद्धांजलि देने नमन करने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *