Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

साहू समाज एक गौरवशाली समाज- डा. रमन सिंह

देवरी/नर्मदाधाम


तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन दिनांक 23 अप्रैल 2022 को नर्मदा धाम सुरसुली में रखा गया.तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा के अध्यक्ष रमेश कुमार सोनवानी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे कलश यात्रा व माता कर्मा की पूजा आरती से हुई। ध्वजारोहण व सामाजिक चर्चा सुबह 10.30 बजे 11बजे तक हुआ। ध्वजारोहण टहल साहू प्रदेशाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ साहू संघ द्वारा किया गया। दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक अतिथियों का आगमन व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक अतिथियों के द्वारा उद्बोधन व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कर्मा महोत्सव के अवसर पर महिला प्रकोष्ठ संयोजक पुष्पा कश्यप व उपाध्यक्ष अनिता साहू के निर्देशन में कलश सजाओं प्रतियोगिता व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। जिसके निर्णायक समिति में महिला प्रकोष्ठ से सुधा साहू, उर्मिला साहू, पार्वती साहू, और रैमून साहू शामिल रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री डा.रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री मोतीलाल साहू कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय तैलिक महासभा ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मोहन मंडावी सांसद लोकसभा क्षेत्र कांकेर, टहल साहू प्रदेशाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़, , सोमन साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद, कृष्ण कांत पवार अध्यक्ष भाजपा जिला बालोद, कुंवर सिंह निषाद विधायक गुंडरदेही, श्रीमती ममता साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अखिल भारतीय तैलिक महासभा, प्रीतम साहू पूर्व विधायक संजारी बालोद, विरेन्द्र साहू पूर्व विधायक गुंडरदेही, पवन साहू प्रदेश प्रतिनिधि प्रदेश साहू संघ, राजेन्द्र राय पूर्व विधायक गुंडरदेही, बालमुकुंद देवांगन पूर्व विधायक गुंडरदेही, लेखराम साहू पूर्व अध्यक्ष भाजपा जिला बालोद, किशोरी लाल साहू पूर्व अध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद व प्रमुख सलाहकार तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा, श्रीमती लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा, पोषण बनपेला उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, श्रीमती एवनी साहू सरपंच ग्राम पंचायत सुरसुली उपस्थित थे। कार्यक्रम की मेजबानी तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा अंतर्गत परिक्षेत्र साहू समाज जेवरतला द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने कहा कि साहू समाज एक गौरवशाली समाज रहा है और समाज की एकता और अखंडता एक मिशाल है। साहू समाज द्वारा सामाजिक जागरूकता लाने जो विविध प्रयास किया जा रहा है वह सराहनीय है। आज इतनी चिलचिलाती धूप में और सबसे गर्म दिन में इतनी बड़ी तादाद इस बात का परिचायक है कि जहां माता कर्मा का आशीर्वाद हो, कोई भी बाधा आड़े नहीं आ सकती। समाज का विकास तभी होगा जब हम अपनी बेटियों को भी शिक्षित करेंगे, बेटियों को समान अधिकार व सम्मान देंगे। प्रदेश साहू संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष टहल साहू ने कहा कि समाज में समर्पण की भावना अहम है, समाज में सकारात्मक चिंतन का सदैव स्वागत है व समाज तभी उन्नति पथ पर अग्रसर होगा जब समाज से कुरीतियों को दूर करने में हम सफल होंगे। आप सभी का आशीर्वाद ही है जो मुझे आज प्रदेश में नेतृत्व करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को बचाए रखना होगा, समाज की युवा पीढ़ी को सतत् सद्मार्ग में चलने व समाज व राष्ट्र का नाम रौशन करने प्रेरित करने की महती आवश्यकता है। संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि समाज में मातृ शक्ति की सहभागिता से ही समाज का विकास संभव है, हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत की रक्षार्थ प्रण लेना होगा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर एक अभिनव समाज का निर्माण करेंगे। पाश्चात्य संस्कृति व खानपान के पीछे भागने के बजाय हम अपनी छत्तीसगढ़िया संस्कृति व खानपान को जीवन का अंग बनाये, यही हमारा मूल है इससे जुड़े रहें। श्रीमती ममता साहू ने शादी ब्याह ऐसे कार्यक्रमों में किए जाने वाले फिजूलखर्ची को दूर करने पर जोर दिया और कहा कि शादी ब्याह में अनुपयोगी उपहार अपने रिश्तेदारों सगेसंबंधियों को कदापि न दें । पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा कि डौंडीलोहारा तहसील के द्वारा यह भव्य आयोजन इस बात का परिचायक है कि जहां चाह है वहां राह है। तहसील स्तर पर ऐसे भव्य आयोजन समाज में एकता व अखंडता का परिचायक है। पूर्व विधायक वीरेन्द्र साहू ने कहा कि हमें जीवन में माता कर्मा के आदर्शों को अपनाना होगा व उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज को एक आदर्श स्वरूप प्रदान करना होगा। कार्यक्रम को पूर्व विधायक राजेंद्र राय, जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला, किशोरी साहू, सोमन साहू जिला अध्यक्ष आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव हेमलाल साहू द्वारा किया गया। मंच व्यवस्था का दायित्व न्याय प्रकोष्ठ संयोजक नरेन्द्र हिरवानी व उपाध्यक्ष अजय साहू के कुशल नेतृत्व में तीरथ राम साहू, महावीर साहू, शिवेन्द्र बहादुर साहू, रविन्द्र साहू और दीपेश साहू द्वारा निर्वहन किया गया। अतिथि स्वागत रूपरेखा व कार्यक्रम की रूपरेखा प्रमुख सलाहकार किशोरी साहू द्वारा तैयार की गई। भोजन व्यवस्था के दायित्व का निर्वहन युवा प्रकोष्ठ संयोजक गुड्डू सोनबरसा व सहसंयोजक उपेन्द्र साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु रमेश कुमार सोनवानी अध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा ने समस्त तहसील पदाधिकारियों, परिक्षेत्रीय पदाधिकारियों व ग्रामीण साहू समाज की सराहना की। इस अवसर पर रमेश कुमार सोनवानी अध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा, प्रमुख सलाहकार किशोरी साहू, संरक्षक जितेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष अजय साहू, कार्यकारी अध्यक्ष महावीर साहू, सचिव हेमलाल साहू, संगठन सचिव शिवेन्द्र बहादुर साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता साहू, सहसचिव तीरथ राम साहू, टुमन लाल साहू, विक्रम साहू, रविन्द्र साहू, संत राम साहू, कृपा राम साहू, पुरषोत्तम साहू, गुड्डू सोनबरसा, पुष्पा कश्यप, सुधा साहू, रैमून साहू, पार्वती साहू,नेमीन साहू, उर्मिला साहू, सोहन कश्यप, विष्णु मोहनमाला, रवि अटल, निरंजन साहू, खोरबाहरा राम साहू, अविनाश साहू, छक्कन साहू, दुलार सिंह साहू, जगत राम साहू, युवराज साहू, संतोष साहू, रोमन साहू, माधव साहू, अविनाश साहू, परमानंद साहू, चुरामन दास साहू, राम प्रसाद साहू, शिव साहू, ऐवन साहू, किसून साहू, पीलू राम साहू, नौशाद राम गंगबोईर, देव लाल ठाकुर, जयेश ठाकुर, देवेंद्र जायसवाल, पुष्पेन्द्र चंद्राकर, राजेश साहू, होरी लाल रावटे, गोपी नारायण साहू, पिंटू जैन, तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा के संदेश वाहक यशवंत साहू और सहायक संदेश वाहक गौकरण साहू सहित समस्त तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा के पदाधिकारी, समस्त परिक्षेत्रीय व ग्रामीण साहू समाज के पदाधिकारी बड़ी तादाद में उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन अजय साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *