जिला बालोद के एक आरक्षक को पुरस्कार में मिला एक वेतन वृद्धि, कारोबारी प्रवीण सोमानी का अपहरण हुआ था जिसमें प्रवीण सोमानी की सकुशल वापसी में भूमिका
जिला बालोद के एक आरक्षक को पुरस्कार में मिला एक वेतन वृद्धि ! जिला रायपुर के बहुचर्चित प्रकरण जिसमें कारोबारी प्रवीण सोमानी का अपहरण हुआ था जिसमें प्रवीण सोमानी की सकुशल वापसी व आरोपियो की गिरफ्तारी के परिणाम स्वरूप उक्त प्रकरण को सुलझाने वाले 65 अधिकारियो एवं पुलिसकर्मियों को माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा एक वेतनवृद्धि का पुरस्कार देने की घोषणा किया गया था। जिसमें राज्य पुलिस सेवा के 6, 5 इंस्पेक्टर सहित 65 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को एक वेतनवृद्धि का आदेश गृह विभाग ने जारी किया है । जिसमें जिला बालोद से आरक्षक 32 पूरन देवांगन ,सायबर सेल को एक वेतनवृद्धि का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक बालोद श्री गोवर्धन राम ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम के द्वारा पुरुष्कृत आरक्षक को बधाई दी गई एवं उज्जवल भविष्य की कामनाओ के साथ ज़िला बालोद मे इसी तरह कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया !