Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ग्राम तरौद में अवैध शराब बिक्री को लेकर बालोद पुलिस ने की कार्रवाई


खबर का असर
सी जी 24 आज तक
रिपोर्टर ,,बोधन भट्ट बालोद
बालोद जिला में लगातार अवैध शराब बिक्री को लेकर हमारे संवाददाता बोधन भट्ट ने मुहिम छेड़ी है 2 दिन पहले ग्राम तरौद में अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों वा राजीव युवा मितान के सदस्यों ने आक्रोश रैली निकाली और शराब कोचिंयो पर कार्यवाही नहीं करने पर चक्का जाम की चेतावनी भी दी थी जिसको मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री गोवर्धन ठाकुर के द्वारा थाना प्रभारी को निर्देशित कर
ग्राम तरूद में पुलिस ने दबिश दे कर अभकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर 2 शराब तस्करों को जेल भेजा गया
वहीं पुलिस कार्रवाई से बाकी शराब कोचिंग में दहशत की स्थिति बनी हुई है।
कार्यवाही के बाद बालोद पुलिस ने ग्रामीणों की मीटिंग की तरौद में अवैध शराब बिक्री की सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब की तस्करी / बिक्री को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बी. एन. मीणा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में थाना प्रभारी बालोद के साथ थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया तरौद जाकर संदिग्ध व्यक्तियों के घर रेड़ कार्यवाही करने से 01. अशोक चौर पिता ध्यानसिंग चौर उम्र 45 साल ग्राम तरीद थाना व जिला बालोद, के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टीक बोरी में 35 नग देशी प्लेन शराब कुल 6.300 लीटर कीमती 2800 रू, 02 प्रेम कुमार देशमुख पिता बेथनाथ देशमुख उम्र 26 साल ग्राम तरीद थाना व जिला बालोद के कब्जे से एक काला रंग का बैंग में 40 नग देशी प्लेन शराब कुल 7.200 ब्लक लीटर कीमती 3200 रू बरामद किया गया। संदेहियों को बरामद शराब के साथ थाना लाकर क्रमशः अपराध क्रमांक 246, 247 / 22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *