
मोहन मंडावी ने कहा कि अमित बघेल की ऐसे आर्थिक स्थिति नही की वो इतने बड़े आयोजन कर सके इसको आखिर कोई न कोई पीछे से पैसों की मदद कर रहा होगा

गुंडरदेही नगर में 25 मई को बालोद बन्द के दौरान क्रांति सेना के बाहरी गुंडों के द्वारा व अराजक तत्वों के द्वारा गुंडरदेही नगर के व्यापारियों के साथ साथ महिलाओं से अभद्रता व मारपीट करने के मामले को लेकर आज सांसद मोहन मंडावी गुंडरदेही पहुंचे व नगर में पैदल चलकर सभी व्यापारियों से व घायलो के परिवारजनों से मुलाकात की।

आज इस मामले को लेकर सांसद मोहन मंडावी व पूर्व विधायक दयाराम साहू,सांसद प्रतिनिधि व पूर्व जिला भाजपा महामंत्री प्रमोद जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश यदु, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष मोहन जैन,भाजपा नेता अश्वनी यादव,ठाकुर राम चंद्राकर,जीतू गुप्ता,विहीप अध्यक्ष भारत साहू, थानसिंह मंडावी, विकास जैन के साथ नगर में बैठक कर पुलिस अधिकारियों से भी मामले की जानकारी ली


घायल व्यापारियों के परिजनों ने घटना की पूरी जानकारी सांसद को दी व 25 मई की घटना को मोबाइल में कैद तस्वीरों व वीडियो के माध्यम से दिखाया।
सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि गुंडरदेही नगर की जनता बहुत ही शांत व मिलनसार भावना से एक दूसरे के साथ रहते है। यंहा सभी वर्गों में भाईचारा का वातावरण बना रहता है। ऐसे नगर में बाहरी गुंडों को लाकर व्यापारियों के साथ मारपीट करना बहुत ही गलत काम है। ऐसे गुंडे ईसाई मिशनरियों से पैसे लेकर इस तरह से समाज को तोड़ने का काम कर रहे है। ऐसे लोगो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही होना चाहिए।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904