
बालोद cg24 आजतक.
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना बालोद जिले के ग्राम बरही के पशुपालक किसान नरेन्द्र सिन्हा के लिए वरदान साबित हुई है। उसने प्रसन्नतापूर्वक बताया कि वह शुरू से ही कृषि कार्य के साथ पशुपालन का कार्य कर रहा है। शासन की गोधन न्याय योजना से पशुपालन के प्रति उसका विश्वास बढ़ा है। पशुपालक किसान नरेन्द्र सिन्हा ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत उसने अब तक 69,972 किलोग्राम गोबर का विक्रय किया है, जिसका अब तक भुगतान राशि एक लाख 39 हजार 944 रूपए बैंक खाता के माध्यम से प्राप्त हो चुका है। सिन्हा ने प्रसन्नतापूर्वक बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत प्राप्त आमदनी तथा अपनी कुछ राशि मिलाकर दुग्ध व्यवसाय हेतु अच्छे नस्ल की दो गाय खरीदी है। एक गाय 90 हजार रूपए और एक गाय 50 हजार रूपए की है। उसने बताया कि वह आने वाले समय में भी गोधन न्याय योजना से प्राप्त राशि से गाय खरीदेगा और अपनी आमदनी बढ़ाएगा। दूध और गोबर के विक्रय से उसे नियमित आमदनी हो रही है। पशुपालक किसान सिन्हा ने बताया कि शासन की गोधन न्याय योजना उसके लिए वरदान साबित हुआ है। उसने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904