डौण्डी लोहारा :- डौण्डी लोहारा दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम बकलीटोला में अभी देर शाम लौह अयस्क कार्य मे चलने वाले ट्रक के अनियंत्रित होने से सड़क किनारे पानी भरने आई एक महिला को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण महिला के पैर में गम्भीर चोट आया है। और घायल महिला को उपचार के लिए फिलहाल दल्ली राजहरा अस्पताल ले जाया गया है। गीधाली प्लांट,कच्चे माइंस,महामाया माइंस से आयरन ओर लेकर चलने वाले ट्रकों से आये दिन इस मार्ग पर दुर्घटना होते रहता है। व जानमाल की हानि होता है।घटना के बाद मौके पर डौण्डी लोहारा पुलिस मौजूद है व कानूनी कार्यवाही जारी है।
कुछ दिन पूर्व डौण्डी के पास ऐसी ही एक दुर्घटना में पिता व बेटी की दर्दनाक मौत हुई थी बालोद पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने एहतियात बरतने व सावधानी से परिवहन करने को लेकर परिवहन संघ व मालिको के साथ बैठक कर उनको कुछ दिशा निर्देश भी दिए थे । लेकिन इस प्रकार से ट्रकों से होने वाले हादसों को देखे तो लग नही रहा कि ट्रक मालिक व संघ को पुलिस की बातों से कुछ फर्क पड़ा हो ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904