दल्ली राजहरा शहर :- दुर्गामंदिर रेलवे कॉलोनी शाम 06 बजे
गुंडरदेही नगर:- पंचमुखी हनुमान मंदिर,नगर पंचायत के सामने शाम 06:30 बजे से
बालोद :- कल बालोद जिला के दल्ली राजहरा शहर व गुंडरदेही नगर में विश्व हिंदू परिषद ,व सर्व हिन्दू समाज के द्वारा आयोजित किया गया है। दल्ली राजहरा में दुर्गामंदिर ( रेलवे कॉलोनी ) में एक शाम हनुमान जी के नाम से भव्य हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा वही गुंडरदेही नगर में नगर पंचायत के सामने पंचमुखी हनुमान मंदिर में होगा इस आयोजन में विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल व मातृशक्ति संगठन सहित शहर के समस्त समाज,हनुमान भक्तों को इस आयोजन में शामिल होने को कहा गया है। विहीप के इस आयोजन को लेकर शहर में सनातन हिंदू धर्मसेवको में उत्साह बना हुआ है। और सभी लोग इसकी तैयारी में लगे हुए है। कल 14 तारीख मंगलवार को शाम 6 बजे हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा विहीप के पदाधिकारियों के अनुसार सभी रामभक्तों को हनुमान भक्तों को एक समय एक स्थान में एकत्र होने के लिए प्रभु पवनसुत हनुमान जी की आराधना करने के लिए यह आयोजन किया गया है। हम सभी को सादर आमंत्रित करते है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904