

Cg 24 आज तक
रिपोर्टर बोधन भट्ट बालोद
बालोद जिले में लकड़ी कोचियो के बाद अब जमीन माफियाओं की दबंगई बिना अनुमति के काटे जा रहे हैं हरे भरे वृक्ष मामला ग्राम पंचायत खेरथाडीह के आश्रित ग्राम दैहान का है जहा ग्रामीणों द्वारा वर्षों पुरानी फलदार आम के वृक्ष को असामाजिक तत्वों ने 7 तारीख मंगलवार की रात्रि में आग लगाकर गिरा दिया जिसके जानकारी ग्रामीणों को सुबह हुई
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बालोद के प्रिया टूवानी पति पवन टुवानी के नाम से दैहांन खार में जमीन है जो तालाब पार होकर जाती है जो आने जाने के लिए रास्ता नहीं होने से अपने निजी उपयोग हेतु गांव के तीरथ राम रावटे वा कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर ग्राम पंचायत में कई बार तलाब पार में लगे आम के वृक्ष को कटवाने के लिए पंचायत भवन में जाया करता था और उक्त झाड़ को कटवाने के लिए कई बार कुछ ग्रामीणों को साथ में लेकर सरपंच सचिव पर दबाव भी बनाता था उन्हें अनुमति नहीं दी गई तो उनके द्वारा बड़े अधिकारियों व विधायक का दौस भी दिखाया जाता था
राजस्व विभाग के अनुविभागीय अधिकारी बालोद के द्वारा भी अनुमति नहीं मिलने पर कुछ ग्रामीणों को पैसे का लालच देकर उनके द्वारा रात्रि में आग लगाकर वृक्ष को गिरा दिया गया ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पूर्व में भी इनके द्वारा अपने 8 एकड़ के निजी जमीन में लगे जंगली वृक्षों को बिना अनुमति के अवैध तरीके से कटवा दिया गया था जिसकी शिकायत पर पटवारी द्वार प्रतिवेदन बनाकर अनुविभागीय अधिकारी बालोद को भी सौंपा गया था सुनील कुमार उइके पटवारी हल्का नंबर 4 ग्रामीणों की शिकायत पर पंचनामा बनाकर लकड़ी को जप्त कर पंचायत के सुपुर्द किया गया और माननीय तहसीलदार को संपूर्ण दस्तावेज पेश कर दिया गया है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904