Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

01 मंत्री,2 विधायक,सहित प्रदेश व जिला के कांग्रेस नेताओं ने “नव संकल्प शिविर” में बताया कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है।

दिनांक 14/6/2022 कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित नव संकल्प शिविर जिले के पदाधिकारियों ब्लॉक अध्यक्षों,मंडल अध्यक्षों के उपस्थिति एवं शिविर के अतिथि श्रीमती अनिला भेड़िया मंत्री छत्तीसगढ़ शासन,कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव,श्रीमती संगीता सिन्हा विधायक बालोद, श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद,श्री शाहिद खान प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी, बीरेश ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती सोना देवी देशलहरा,श्री भैया राम सिंन्हा पूर्व विधायक,श्री डोमेन्द्र भेड़िया के आतिथ्य में किया गया नव संकल्प शिविर के प्रारंभ में जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के द्वारा झंडारोहण किया गया तत्पश्चात महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण राष्ट्रगान एवं राज्य गीत गाया गया। नव संकल्प शिविर को दो चरणों में विभक्त किया गया जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में नेताओं ने विषयवार अपनी बातें रखी जिसमें संगठन की मजबूती तथा कार्य क्रियाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने हेतु शासन के योजनाओं के अनुरूप रोजगार मुहैया कराने पर बल दिया राजनैतिक रूप से भी कार्यकर्ताओं को मजबूती देने की बात नेताओं ने कही। सामाजिक सौहार्द एवं सभी वर्गों के बीच भाईचारा स्थापित करने का प्रयास कांग्रेस के द्वारा किया जाता है जबकि भाजपा के द्वारा वैमनस्यता को बढ़ावा दिया जाता है अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को साजिश के तहत समाप्त किया जा रहा है शासकीय एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को निजी हाथों में दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि गुलाम भारत को आजाद कराने की सोच कांग्रेस के नेताओं के पास थी कांग्रेस का इतिहास देश की आजादी का इतिहास है। गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने किसानों एवं खेतिहर मजदूरों की समस्याओं पर प्रकाश डाला एवं उनके निदान के उपाय भी सुझाए वही विधायक बालोद ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर पुरजोर वकालत करते हुए अपनी बातें रखी गौठानों में काम करने वाली महिला समूह जैविक खादों का निर्माण कर रही विहान समूह के द्वारा आर्थिक रूप से मजबूती आ रही है ।प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेश ठाकुर एवं प्रदेश महामंत्री एवं बालोद जिला प्रभारी शाहिद खान ने भी आगामी दिनों में शासन की योजनाओं को लेकर कांग्रेस जनों द्वारा किए जाने वाले पदयात्रा का उद्देश्य बताया।
पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बातें रखी।
जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने संगठन की मजबूती के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि अगस्त माह में जिले मैं 75 किलोमीटर पदयात्रा किया जाना है तथा बूथ सेक्टर जोन एवं ब्लॉक स्तर पर लगातार बैठकों का आयोजन आरंभ करते हुए वर्ष 2023 एवं 2024 के मिशन को पूरा किया जाएगा । कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी ब्लॉक अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण नगर पालिका अध्यक्ष,जनपद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष गण,जोन अध्यक्ष एवं समाज प्रमुख उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रतीराम कोसमा एवं आभार प्रदर्शन विकास चोपड़ा ने किया।एवं कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गीत से किया गया ।नव संकल्प शिविर की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला कांग्रेस के संयुक्त सचिव क्रान्ति भूषण साहू ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *