रायपुर :-प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कोरोना को लेकर बड़ा बयान दिया है। कि आज समस्त प्रदेशवासियों से यह साझा करना चाहता हूं कि बीते सप्ताह प्रदेश में पुनः कोरोना संक्रमण बढ़ता दिख रहा है हालांकि अभी स्थिति चिंताजनक नहीं है लेकिन हम सभी को सावधानी और सजगता के साथ कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना है। कोरोना की 3 लहरों पर काबू पाने में शासन व स्वास्थ्य विभाग को प्रदेशवासियों का भरपूर सहयोग मिला है, अब चौथी लहर की संभावनाओं की चर्चा को ध्यान में रखते हुए सभी को अत्याधिक सावधानी की आवश्यकता है। वहीं जिन्होंने अब तक वैक्सीन की डोज नहीं ली है, वह सभी टीकाकरण पूरा करवा लें।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904