Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अशासकीय स्कूलों की नवीन मान्यता

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल को हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए 89 अशासकीय स्कूलों से नवीन मान्यता हेतु आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। मान्यता समिति द्वारा इस पर विचार करते हुए नवीन मान्यता हेतु प्राप्त 89 प्रकरणों में से परीक्षण उपरांत 42 स्कूलों को हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए नवीन मान्यता दिए जाने का निर्णय लिया गया।  

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 42 संस्थाओं की कुछ ऐसी कमियाँ जो पूरी की जा सकती हैं, इन कमियों की पूर्ति हेतु 25 जुलाई 2022 तक समय दिये जाने का निर्णय लिया गया। इस निर्धारित तिथि तक त्रुटिपूर्ति करने वाली संस्थाओं को मान्यता दिये जाने हेतु गुण-दोष के आधार पर विचार किया जाएगा। शेष 03 संस्थाओं को मान्यता के मापदण्डों की पूर्ति नहीं किए जाने के कारण अमान्य किये जाने एवं एक संस्था का निरीक्षण कराए जाने और एक संस्था का प्रकरण सत्र 2023-24 हेतु विचार किए जाने का निर्णय लिया गया। इसकी सूची मण्डल के वेबसाइट www.cgbse.nic.inपर उपलब्ध है। ऐसी संस्थाएं जिन्हें जिस परीक्षा के लिए नवीन Jमान्यता प्रदान किया गया है, उन कक्षाओं में वे मण्डल नियमानुसार प्रवेश दे सकते हैं। शेष संस्थाएँ (त्रुटि पूर्ति, अमान्य एवं अन्य) अभी नवीन प्रवेश नहीं दे सकेंगे, यदि वे नवीन प्रवेश देते हैं तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संस्था प्रमुख की होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *