

छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष श्री भोजराज साहू द्वारा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा राजनैतिक विद्वेषवश प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) का दुरुपयोग कर नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व . श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के विरोध में बस स्टैंड गुंडरदेही में धरना प्रदर्शन किया गया एवं महामहिम राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया!सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत बालोद के अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा साहू,श्री संजय साहू,श्री के के राजू चंद्राकर,श्रीमती ममता चंद्राकर ने केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये को लेकर जमकर कोसा!संचालन महामंत्री मोंटू चन्द्राकर ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नीलकंठ टंडन,डॉ प्रज्ज्वल प्रसन्नो,जोन अध्यक्ष मानसिंह देशलहरा, सलीम खान,डॉ मानसिंह सार्वा,पवन सिन्हा,डुपेंद्र साहू,दिनेश चन्द्राकर,रवि तिवारी,प्रवेश जैन,उस्मान रजा,निजानंद चन्द्राकर,सरपंच खिलेंद्र साहू,संजय अंगारे,प्रवीण साहू,पन्नालाल साहू,किशन पांड़े,धनेश्वर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904