
क्षमता से अधिक मात्रा में राइस मिलो से धान का भूसा भरकर ये बड़े वाहन तेजी के साथ सड़को पर दौड़ रही है। वही भूसा से भरे वाहनों के सही तरीके से न भरने के कारण सड़क में राहगीरों के बाइक सवारों के आंखों में भी यह परेशानी डाल रहा है।
Cg 24 आज तक
रिपोर्टर बोधन भट्ट बालोद
जिला मुख्यालय बालोद की सड़कों पर आए दिन ओवरलोड गाड़ियां बिना फिटनेस के सड़कों पर तेज गति से दौड़ रही है जिससे आए दिन सड़क हादसे भी हो रहे हैं और यातायात विभाग चुप्पी साधे हुए हैं आपको बता दें कि जिला मुख्यालय बालोद के आसपास के राइस मिलों से ओवरलोड ट्रक भूसा वा रेत भरकर यातायात कार्यालय के सामने से निकलती है पर यातायात विभाग के द्वारा ओवरलोड गाड़ियों पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिससे ट्रक चालकों के हौसले बुलंद हैं ट्रकों के पीछे चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि रेत, भूसा के कंकड़ उड़कर सीधे उनके आंखों में पढ़ते जिससे गंभीर दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी हुई है।
दिलेश्वर चंद्रवंशी यातायात प्रभारी बालोद
जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति अभियान के तहत परिवहन विभाग व यातायात विभाग मिलकर लगातार ओवरलोड वा बिना फिटनेस के गाड़ियों पर कार्रवाई की जा रही है।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904